कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता संचारी विजय (Sanchari Vijay) का आज निधन हो गया है. संचारी विजय (Sanchari Vijay) की उम्र 37 साल थी. अभिनेता का शनिवार रात बेंगलुरु के पास रोड ऐक्सिडेंट हुआ था और उनको काफी गंभीर चोटें आई थीं. ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें तुरंत इलाज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने उनके ब्रेन डेड होने की खबर दी, इसके बाद उनके परिवार ने उनके अंगों को दान करने को कहा.
इस दौरान संचारी विजय (Sanchari Vijay) के भाई सिद्धेश ने कहा कि, 'विजय के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था और इसके बाद परिवार में सभी ने उनके अंगदान करने का फैसला लिया. विजय हमेशा से ही समाज की सेवा करते थे और उसी में विश्वास रखते थे. हम उनके अंगदान कर रहे हैं ताकि किसी जरूरतमंद को मदत मिल सके'. बता दें, विजय का शनिवार रात करीब 11.45 बजे रोड ऐक्सिडेंट हुआ था. सूत्रों के मुताबिक वह बाइक पर पीछे बैठे हुए थे और सड़क पानी की वजह गीली थी. जिसके कारण उनकी बाइक फिसल गई थी. जिसमें विजय के सिर में काफी गंभीर चोटें आई थीं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
संचारी विजय (Sanchari Vijay) की साल 2015 में आई फिल्म 'नानू अवनाल्ला अवालू' काफी हिट हुई थी. इस फिल्म में विजय ने बेहतरीन भूमिका निभाई थी. जिसमें उन्हे अपने अभिनय से खूब प्रसिद्धि मिली थी. विजय को इसी फिल्म के लिए नैशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था. दिवंगत अभिनेता को सोशल मीडिया पर उनके फैन्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं