विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2020

हार्दिक पांड्या के साथ सगाई पर आया नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी का रिएक्शन, इंटरव्यू में कही ये बात...

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ सगाई को लेकर अब नताशा स्टानकोविक (Natasa Stankovic) के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) का रिएक्शन आया है, एक्टर ने इंटरव्यू में ये बात कही है...

हार्दिक पांड्या के साथ सगाई पर आया नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी का रिएक्शन, इंटरव्यू में कही ये बात...
नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड का हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ सगाई पर आया रिएक्शन
  • हार्दिक पांड्या ने एक्ट्रेस नताशा से की सगाई
  • नताशा की सगाई पर आया एक्स- बॉयफ्रेंड का रिएक्शन
  • अली गोनी ने इंटरव्यू में कही ये बात
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने नए साल के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक (Natasa Stankovic) के साथ सगाई का ऐलान करके सबको चौंका दिया था. इस बात का अंदाजा ना ही हार्दिक पांड्या के परिवार और ना ही उनके दोस्तों को था. अब नताशा और हार्दिक पांड्या की सगाई को लेकर नताशा के एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) का रिएक्शन आया है. न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार अली गोनी ने एक इंटरव्यू में नताशा और हार्दिक की सगाई को लेकर कहा कि उन्हें उनके रिलेशनशिप के बारे में तो पता था, हालांकि सगाई को लेकर कोई अंदाजा नहीं था. 

Good Newwz Box Office Collection Day 10: अक्षय कुमार की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका, वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

अली गोनी (Aly Goni) ने इंटरव्यू में कहा, "नताशा ने कुछ समय पहले हार्दिक पांड्या के साथ अपने रिश्ते के बारे में मुझे बताया था. नताशा, हार्दिक (Hardik Pandya) से बहुत प्यार करती हैं और वह भी उनसे करते हैं. मुझे याद है कि 'नच बलिए' के दौरान भी नताशा  (Natasa Stankovic) हार्दिक को फोन किया करती थी. ये दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे लगते हैं और मैं नताशा के लिए काफी खुश हूं. ये एक-दूसरे के लिए परफेक्ट जोड़ी है. नताशा काफी स्वीट और केयरिंग हैं."

फराह खान ने बीजेपी पर साधा निशाना, Tweet कर बोलीं- अगर गांधी, नेहरू परिवार और मुस्लिम नहीं होते तो...

Forever yes ????????❤️ @hardikpandya93

A post shared by Nataša Stanković (@natasastankovic__) on


अली गोनी (Aly Goni) ने बताया कि उन्होंने नताशा को इस गुड न्यूज के लिए मैसेज करके शुभकामनाएं भी दी हैं. बता दें, अली गोनी और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक (Natasa Stankovic) साल 2014 में एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे, हालांकि, बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया. लेकिन हाल ही में ये दोनों डांस रियलिटी शो 'नच बलिए (Nach Baliye)' में एक-साथ नजर आए थे. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandya, Natasa Stankovic, Hardik Pandya Engagement With Natasa Stankovic, Aly Goni, Natasa Stankovic Ex- Boyfriend, Aly Goni Reaction On Engagement Of Natasa, Aly Goni Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com