विज्ञापन
This Article is From Mar 26, 2021

Natasa Stankovic का पूल Video हुआ वायरल, ब्लैक आउटफिट में यूं चिल करती आईं नजर

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोरता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Natasa Stankovic का पूल Video हुआ वायरल, ब्लैक आउटफिट में यूं चिल करती आईं नजर
नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) पूल में चिल करती आईं नजर
  • नताशा स्टेनकोविक पूल में चिल करती आईं नजर
  • ब्लैक आउटफिट में दिखा एक्ट्रेस का जबरदस्त अंदाज
  • नताशा स्टेनकोविक का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. नताशा स्टेनकोविक अपने ग्लैमरस स्टाइल को लेकर भी खूब जानी जाती हैं. उनका एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोरता हुआ नजर आ रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं. नताशा स्टेनकोविक ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 2 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) वीडियो में ब्लैक आउटफिट पहने और ब्लैक गॉगल्स लगाए दिखाई दे रही हैं. इसमें उनका लुक और स्टाइल भी कमाल का लग रहा है. इसके अलावा एक्ट्रेस की एक फोटो भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं, जिसमें वह पूल में चिल करते हुए नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इन वीडियो और फोटो को लेकर फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं. फैंस उनके वी़डियो पर फायर इमोजी और हार्ट शेप इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नताशा स्टेनकोविक अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर यूं सुर्खियों में आई हों.

बता दें कि नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने फिल्म 'सत्याग्रह' (Satyagrah) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. उन्होंने बिग बॉस 8 (Bigg Boss 8) और नच बलिए से अधिक सुर्खियां बटोरी थीं. इसके अलावा नताशा स्टेनकोविक ने डीजे वाले बाबू गाने में भी बादशाह के साथ अपने डांस से खूब धमाल मचाया था. नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने बीते साल ही शादी की थी. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natasa Stankovic, Natasa Stankovic Video, Natasa Stankovic Pool Video, Natasa Stankovic Chilling In Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com