विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2021

Natasa Stankovic ने ऑरेंज ड्रेस पहन की कैटवॉक, फिर पीछे मुड़कर यूं दिया जबरदस्त लुक- Viral हुआ Video

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह ऑरेंज ड्रेस में कैटवॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Natasa Stankovic ने ऑरेंज ड्रेस पहन की कैटवॉक, फिर पीछे मुड़कर यूं दिया जबरदस्त लुक- Viral हुआ Video
नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने ऑरेंज ड्रेस में दिखाया स्वैग
  • नताशा स्टेनकोविक ने ऑरेंज ड्रेस में की जबरदस्त कैटवॉक
  • कैमरे की तरफ देख हार्दिक पाड्या की पत्नी ने दिया लुक
  • नतासा स्टेनकोविक का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की पत्नी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. नताशा स्टेनकोविक का एक वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह ऑरेंज ड्रेस में कैटवॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, वह कैमरे की तरफ देख जबरदस्त अंदाज में पोज भी देती हैं. इस वीडियो को नताशा स्टेनकोविक ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक एक लाख 70 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है.

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. एक्ट्रेस वीडियो में ऑरेंज ड्रेस पहने बन-ठनकर कैटवॉक करती हुई दिखाई दे रही हैं. स्टाइलिश अंदाज में कैटवॉक करते हुए नताशा कैमरे की तरफ देख जबरदस्त अंदाज में पोज भी देती हैं. इस वीडियो में उनका स्वैग भी देखने लायक है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब नताशा स्टेनकोविक अपने वीडियो और फोटो को लेकर यूं चर्चा में आ गई हों. इससे पहले उनका एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह पूल में स्वैग दिखाती हुई नजर आ रही थीं. 

नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) यूं तो सर्बिया की रहने वाली हैं, लेकिन भारत में उन्होंने डीजे वाले बाबू सॉन्ग से अपनी जबरदस्त पहचान बनाई थी. सॉन्ग में नताशा, सिंगर और रैपर बादशाह के साथ दिखाई दी थीं. बॉलीवुड की दुनिया में उन्होंने प्रकाश झा द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा 'सत्याग्रह' से डेब्यू किया था. इसके अलावा वह फुकरे रिटर्न के एक स्पेशल सॉन्ग में भी नजर आई थीं. नताशा स्टेनकोविक बिग बॉस और नच बलिए 9 का भी हिस्सा रह चुकी हैं. शो में उन्होंने अली गोनी के साथ एंट्री की थी. वहीं, बीते साल उन्होंने हार्दिक पांड्या से शादी की. उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Natasa Stankovic, Natasa Stankovic Video, Natasa Stankovic Cat Walk In Orange Dress, Natasa Stankovic Shows Swag In Orange Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com