अभिनेता नाना पाटेकर और 90 की खूबसूरत एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के बीच फिल्मों में काम करने के दौरान प्यार परवान चढ़ा था. 1990 के दशक के अंत में दोनों के रोमांस के चर्चे सुर्खियों में थे. लेकिन दोनों के रिश्ते का अंत दिल टूटने के बाद हुआ. इस ब्रेकअप की वजह नाना पाटेकर का इमोशनल रिएक्शन था, जिसके बारे में उन्होंने बाद में बताया. नाना पाटेकर अपनी गंभीर भूमिकाओं और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं. वहीं मनीषा कोइराला ने भी अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर फैंस के दिलों में जगह बनाया. कहा जाता है कि 1996 में आई फिल्म अग्नि साक्षी के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी. दोनों के बीच उम्र का काफी अंतर होने के बावजूद दोनों प्यार में पड़े.
बॉम्बे और 1942: ए लव स्टोरी जैसी फिल्मों की सफलता के बाद मनीषा ने की लोकप्रियता बढ़ गई थी. वहीं नाना पहले से स्टार थे. हालांकि, उनके रिश्ते की बात कभी खुलकर सामने नहीं आई. लेकिन इंडस्ट्री में कई लोगों ने उनकी नज़दीकियों के बारे में कहा. फिल्मफेयर से बातचीत के दौरान, नाना पाटेकर ने मनीषा की तारीफ़ करते हुए उन्हें ‘कस्तूरी हिरण' कहा था और अपने ब्रेकअप के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, “ मैंने उनकी फिल्म ग्रहण देखी. वह फिल्म में शानदार दिख रही हैं. मनीषा में जन्मजात प्रतिभा है. वह सबसे संवेदनशील अभिनेत्री हैं. वह कस्तूरी हिरण की तरह हैं, उन्हें एहसास होना चाहिए कि उन्हें किसी के साथ तालमेल बिठाने की ज़रूरत नहीं है. उनके पास सब कुछ है और यही काफी है. जब मैं देखता हूं कि वह खुद के साथ क्या कर रही हैं, तो मैं मुश्किल से अपने आंसू रोक पाता हूं. शायद आज मुझे उनके बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है. वह बहुत जल्दी परेशान हो जाती हैं. शायद इसलिए, क्योंकि पिछले रिश्तों में उन्होंने बहुत कुछ झेला है.”
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नाना पाटेकर ने आगे कहा, "ब्रेक-अप एक बहुत ही मुश्किल दौर होता है. दर्द को जानने के लिए आपको इसका अनुभव करना होगा. मैं उस दर्द को बयां नहीं कर सकता, जिससे मैं गुजरा. प्लीज, इस बारे में बात न करें. मुझे मनीषा की याद आती है." हालांकि अब नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं