विज्ञापन

धनुष के साथ शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर के ट्वीट से फैंस हुए हैरान, धनुष को बताया भाई, सच जान चौंक जाएंगे आप

मृणाल ठाकुर और धनुष के रिलेशनशिप की अफवाहों पर सोशल मीडिया पर हलचल मची, लेकिन सच कुछ और निकला. मृणाल के नाम से वायरल ट्वीट दरअसल एक फैन अकाउंट का था. एक्ट्रेस ने खुद न तो डेटिंग को कंफर्म की और न ही नकारा है.

धनुष के साथ शादी की अफवाहों के बीच मृणाल ठाकुर के ट्वीट से फैंस हुए हैरान, धनुष को बताया भाई, सच जान चौंक जाएंगे आप
मृणाल ठाकुर की डेटिंग की खबरों के बीच एक्ट्रेस के ट्वीट से मचा बवाल
नई दिल्ली:

मृणाल ठाकुर और धनुष के रिलेशनशिप पर बहुत दिनों से चर्चाओं का बाजार गर्म है. इन खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है कि मृणाल ठाकुर साउथ के इस ओजी स्टार को डेट कर रही हैं. लेकिन अब मृणाल ठाकुर ने इस मामले पर एक लंबा चौड़ी ट्वीट किया है. जिसे पढ़कर आप चौंक जाएंगे. इस पोस्ट में मृणाल ठाकुर ने लिखा है कि धनुष बिलकुल उनके भाई की तरह हैं. ये सुनकर शायद आप हैरान रह जाएं. लेकिन जब पोस्ट करने वाले हैंडल के डिटेल खंगालेंगे. तो शायद हैरानी और भी ज्यादा होगी. इसलिए कंफ्यूज होने से पहले बायो जरूर चैक करें.

मृणाल नाम के अकाउंट से ट्वीट

ट्वीट पर मृणाल ठाकुर नाम के अकाउंट से एक ट्वीट हुआ है. इस पोस्ट की खास बात ये है कि आपको हैंडल के नाम के आगे बकायदा ब्लू टिक भी दिखेगा जो आपको यकीन दिलाएगा कि पोस्ट करने वाला कोई फेक नहीं है. ट्वीट में लिखा है कि धनुष और मृणाल रियूमर्स सिर्फ फिक्शन हैं. सच ये है. इस हैडिंग के बाद लिखा है कि मैं हमेशा ही अपन काम में यकीन करती रही. लेकिन पिछले कुछ समय से ये खबरें पढ़ रही हूं कि मैं धनुष के साथ लिंकअप कर रही हैं. ये मैरिज कंट्रॉवर्सी हर तरफ सर्कुलेट हो रही है. इसके आगे लिखा है कि मैं ये क्लियर करना चाहती हूं कि धनुष मेरे लिए भाई समान हैं. हम एक दूसरे के लिए रिस्पेक्ट और प्रोफेनल रवैया रखते हैं. और कुछ नहीं. इसके आगे भी ट्वीट में काफी कुछ लिखा है.

यह भी पढ़ें: संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की लड़ाई के बीच, मां रानी कपूर ने लगाई ट्रस्ट खत्म करने की गुहार, कोर्ट ने बहू प्रिया को भेजा समन

अकाउंट का सच

ये पढ़कर मृणाल और धनुष दोनों के फैन चौंक सकते हैं. लेकिन उससे पहले अकाउंट का सच जान लेना जरूरी है. ये अकाउंट भले ही वैरिफाइड है लेकिन इसगके बायो में साफ लिखा है कि ये फैन अकाउंट है. जिसके आगे ये भी लिखा है कि ये किसी को इमपर्सोनेट नहीं करता. ये किसका फैन पेज है, उनके नाम भी लिखे हुए हैं. जिससे ये तो साफ हो जाता है कि मृणाल ठाकुर ने अपनी तरफ से डेटिंग की खबरों पर न कंफर्मेशन दी है और न ही उन्हें नकारा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mrunal Thakur, Dhanush, Mrunal Thakur Dhanush, Mrunal Thakur Dhanush Dating, Mrunal Thakur Dhanush Dating Rumours
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com