विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2020

Mouni Roy को आइसक्रीम नहीं दे रहा था शख्स, तभी एक्ट्रेस को आया गुस्सा और किया कुछ ऐसा- देखें Video

मौनी रॉय (Mouni Roy) का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह आइसक्रीम देख खुद को रोक नहीं पाती हैं और स्टिक पर लगी आईसक्रीम को ही खाने की कोशिश करती हैं.

Mouni Roy को आइसक्रीम नहीं दे रहा था शख्स, तभी एक्ट्रेस को आया गुस्सा और किया कुछ ऐसा- देखें Video
मौनी रॉय (Mouni Roy) को नहीं मिली आइसक्रीम तो एक्ट्रेस ने गुस्से में किया ऐसा
  • मौनी रॉय को नहीं मिली आइसक्रीम तो एक्ट्रेस ने किया कुछ ऐसा
  • शख्स पर गुस्सा हो गईं मौनी रॉय
  • मौनी रॉय का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

टीवी से बॉलीवुड तक अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ भी जुड़ी रहती हैं. हाल ही में मौनी रॉय का एक वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है, जिसमें वह आइसक्रीम देख खुद को रोक नहीं पाती हैं और स्टिक पर लगी आईसक्रीम को ही खाने की कोशिश करती हैं. मौनी रॉय का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि जहां आइसक्रीम के लिए शख्स उन्हें चिढ़ाता हुआ दिख रहा है तो वहीं मौनी रॉय भी आइसक्रीम के लिए बेसब्री से इंतजार करती हुई नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, आइसक्रीम के लिए इंतजार करते हुए मौनी रॉय स्टिक पर लगी पूरी आइसक्रीम भी खाने की कोशिश करती हैं. वहीं, शख्स जब उन्हें आइसक्रीम के लिए ज्यादा परेशान करना शुरू कर देता है तो गुस्से में आकर वह कहती हैं कि अब मुझे नहीं चाहिए. लेकिन आइसक्रीम मिलते ही मौनी रॉय के चेहरे पर खुशी देखने लायक होती है. 

मौनी रॉय (Mouni Roy) के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी वेब सीरीज 'लंदन कॉन्फिडेंशियल'  रिलीज हुई है जिसमें उनके काम को भी खूब पसंद किया जा रहा है. मौनी रॉय स्टारर यह सीरीज क्राइम और थ्रिलर से भरपूर है. एक्ट्रेस के बॉलीवुड करियर की बात करें तो उन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रेस, फिल्म मेड इन चाइना में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने एक्टर राजकुमार राव के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. मौनी रॉय रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाली हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mouni Roy, Mouni Roy Video, Mouni Roy Craving For Icecream, Mouni Roy Ice Cream Craving In Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com