Mouni Roy And Suraj Nambiar Net Worth: टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. दोनों के बीच अलगाव की अफवाहें तेज हो गई हैं. खबर है कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो तक कर दिया है. दोनों ने चार साल पहले लंबे समय तक डेट के बाद शादी की थी. सूरज नांबियार एक बड़े बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. ऐसे में उनकी नेटवर्थ चर्चा में बनी हुई है.
ये भी पढ़ें: 83 साल की उम्र में खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, बिग बी ने फैंस को बताया सीक्रेट
सूरज नांबियार की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुबई में रहने वाले सूरज नांबियार की अनुमानित नेटवर्थ 50 से 60 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स में इसे 50 करोड़ रुपये बताया गया है. इससे मौनी रॉय से उनकी संपत्ति थोड़ी ज्यादा मानी जा रही है. मौनी की नेट वर्थ करीब 40-41 करोड़ रुपये बताई जाती है.
मौनी और सूरज की शादी
अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर लिया है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि सूरज ने अपनी प्रोफाइल से शादी की तस्वीरें हटा ली हैं. हालांकि, मौनी या सूरज की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ऐसे में ये सब सिर्फ अटकलें ही मानी जा रही हैं.
सूरज और मौनी का बिजनेस
सूरज नांबियार बेंगलुरु के रहने वाले हैं. वे दुबई में कैपिटल मार्केट से जुड़े काम करते हैं. फाइनेंस, बिजनेस वेंचर्स और अन्य प्रोजेक्ट्स से उनकी कमाई होती है. 2022 में शादी के कुछ समय बाद मौनी और सूरज ने मिलकर 'अल्टीमेट गुरुज' नाम का ग्लोबल एजुकेशन प्लेटफॉर्म शुरू किया था. इसके अलावा 2023 में मौनी ने मुंबई में अपना रेस्टोरेंट 'बदमाश' खोला, जिसमें भी सूरज का जुड़ाव बताया जाता है.
मौनी रॉय टीवी की लोकप्रिय 'नागिन' सीरीज से घर-घर में पहचानी जाती हैं. उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्मों में काम किया है. ब्रांड एंडोर्समेंट, इवेंट्स और सोशल मीडिया से भी उनकी अच्छी कमाई है. दोनों की शादी जनवरी 2022 में गोवा में हुई थी. शादी में मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिला था. शुरू के दिनों में दोनों अक्सर साथ इवेंट्स में नजर आते थे और रोमांटिक पोस्ट शेयर करते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं