विज्ञापन

33 साल पुरानी वो फिल्म जिसके 8 में से 7 गानों में गूंजी अलका याग्निक की आवाज, रिलीज से पहले हो गई हीरोइन की मौत, बिके थे 20 लाख कैसेट

'रंग' के 8 में से 7 गाने अलका याग्निक ने गाए थे. यह फिल्म दिव्या भारती की याद में समर्पित थी, जिन्होंने रिलीज से कुछ महीने पहले अप्रैल 1993 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

33 साल पुरानी वो फिल्म जिसके 8 में से 7 गानों में गूंजी अलका याग्निक की आवाज, रिलीज से पहले हो गई हीरोइन की मौत, बिके थे 20 लाख कैसेट
33 साल पुरानी वो फिल्म जिसके 8 में से 7 गानों में गूंजी अलका याग्निक की आवाज
NDTV

90 के दशक की बॉलीवुड में सुरीले गानों का जादू छाया हुआ था. उस दशक के गाने आज भी सुनने को मिलते हैं. तब 1993 को रिलीज हुई एक फिल्म के गानों से सभी के दिलों को जीत लिया था. 33 साल पुरानी इस फिल्म में 8 गाने थे और ये आठों के आठ गाने आज भी सुपरहिट माने जाते हैं. इस फिल्म का नाम 'रंग' है.'रंग' के गानों ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया. निर्देशक तलत जानी की यह रोमांटिक ड्रामा दिव्या भारती, कमल सदाना और आयशा जुल्का की अदाकारी से सजी थी, जिसमें जीतेंद्र, अमृता सिंह, कादर खान और बिंदू जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाईं. 

कुमार सानू, अलका याग्निक, उदित नारायण बनाया यादगार

'रंग' की कहानी दो बहनों पूजा और काजल के एक ही लड़के योगी से प्यार और परिवार के अनजाने रिश्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. लेकिन फिल्म की कहानी में असली रंग संगीत ने भरा. नदीम-श्रवण के सुर, समीर और सुरिंदर साथी के बोल, और कुमार सानू, अलका याग्निक, उदित नारायण और पी. सुनंदा की आवाजों ने इसे यादगार बना दिया.'रंग' के 8 में से 7 गाने अलका याग्निक ने गाए थे. यह फिल्म दिव्या भारती की याद में समर्पित थी, जिन्होंने रिलीज से कुछ महीने पहले अप्रैल 1993 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था.

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार

चार्टबस्टर साउंडट्रैक और लोकप्रिय गाने

नदीम-श्रवण का संगीत उस समय 'रंग' के अंदर का ट्रेंडसेटर था. ‘तुझे न देखूं तो चैन', ‘तुम्हें देखें मेरी आंखें', ‘तेरी मोहब्बत ने दिल' और ‘दिल चीर के देख' जैसे गाने रेडियो और कैसेट्स पर छा गए. अल्बम में आठ गाने थे, जिनमें रोमांटिक डुएट्स और सोलो नंबर शामिल थे. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार करीब 20 लाख कैसेट बिकने के साथ यह साल का 13वां सबसे ज्यादा बिकने वाला साउंडट्रैक बना. देखें फिल्म के गानों की लिस्ट- 

1. तुझे ना देखूं तो चैन- इस गाने कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया है.
2. तुम्हें देखें मेरी आंखें कुमार शानू- इस गाने अलका याग्निक और पी.सुनंदा ने आवाज दी है.
3. तेरी मोहब्बत ने दिल- इस गाने कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया है.
4. हम तुम पिक्चर देख रहे- इस गाने में उदित नारायण और अलका याग्निक  ने आवाज दी.
5. दिल चीर के देख- इस गाने को कुमार सानू ने गाया है.
6. मेरे प्यार का हिसाब- कुमार शानू और अलका याग्निक ने गाया है.
7. तेरा ही नाम होगा- यह गाना अलका याग्निक ने गाया है. 
8. कमिंग कमिंग कमिंग- इस गाने में अलका याग्निक ने आवाज दी है.

दिव्या भारती के सीट बॉडी डबल ने किए

फिल्म 'रंग' में दिव्या भारती काजल के रोल में दिखी थीं. उनकी शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी थी. कुछ बचे सीन बॉडी डबल से पूरे किए गए और वॉयस डबिंग हुई. शुरुआत में करिश्मा कपूर पर विचार हुआ था, लेकिन कास्टिंग बदलाव के बाद दिव्या आईं. अमृता सिंह के लिए यह फिल्म लंबे ब्रेक से पहले आखिरी थी. जीतेंद्र ने फीस विवाद के कारण डबिंग से इनकार कर दिया, तो उनकी आवाज डबिंग आर्टिस्ट ने दी. प्रोडक्शन में कई उतार-चढ़ाव रहे, फिर भी फिल्म परिवार और त्याग की कहानी कहने में सफल रही.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म 'रंग' ने दुनियाभर में करीब 3.44 करोड़ रुपये कमाए और औसत प्रदर्शन दिया. अमेरिका-कनाडा में दिव्या की आखिरी फिल्म होने के प्रमोशन से अच्छी ओपनिंग मिली. संगीत की सफलता ने इसे यादगार बनाया. आज भी ये गाने 90 के दशक की मेलोडी चार्टबस्टर माने हैं और नदीम-श्रवण के सुनहरे दौर की याद दिलाते हैं. 

ये भी पढ़ें: हनुमान अंश 2 में नजर आएंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा? फिल्म के पार्ट 2 और 3 को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rang, Rang 1993, Alka Yagnik, Alka Yagnik Hit Songs, Alka Yagnik 90s Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com