विज्ञापन

53 साल पुराना वो गाना जिसे किशोर कुमार से पहले धर्मेंद्र ने दी थी आवाज, बिहाइंड द सीन हो गई बड़ी गड़बड़

धर्मेंद्र की फिल्म ब्लैकमेल में एक गाना था 'पल पल दिल के पास' इसे आपने आज भी कई बार सुना होगा. इस गाने को यूं तो किशोर कुमार ने गाया लेकिन उनसे पहले इसे धर्मेंद्र ने गाया था. पढ़ें मजेदार किस्सा.

53 साल पुराना वो गाना जिसे किशोर कुमार से पहले धर्मेंद्र ने दी थी आवाज, बिहाइंड द सीन हो गई बड़ी गड़बड़
धर्मेंद्र ने कैसे बिना गाना सुने शूट कर लिया था ये रोमांटिक गाना
Social Media
नई दिल्ली:

जब सुपरहिट, सदाबहार और सदी के सबसे रोमांटिक गानों की बात की जाती है तो फिल्म ब्लैकमेल के गाने 'पल-पल दिल के पास' का जिक्र जरूर आता है. संगीत के सरताज किशोर कुमार के गाए इस गाने को आज भी उसी तरह गाया-गुनगुनाया जाता है जिस तरह इसे 70 के दशक में गाया था. प्यार के इजहार और इकरार वाले इस गाने के बनने के पीछे की कहानी बेहद अनोखी है जिससे एक नहीं बल्कि कई किस्से जुड़े हैं. पल-पल दिल के पास तुम रहती हो, गाना 1973 में आई फिल्म ब्लैक मेल का है जिसमें सुपरस्टार धर्मेंद्र और राखी लीड रोल में थीं.

फिल्म के डायरेक्टर थे विजय आनंद और फिल्म को संगीत दिया था कल्याणजी आनंदजी ने. इस गाने के बोल लिखने वाले थे गीतकार राजेंद्र कृष्ण. किशोर दा की आवाज के जादू के साथ ये गाना क्लासिक रोमांटिक नंबर बन गया. जितना दिलकश यह गाना है उतनी ही दिलचस्प आपको इसके बनने की कहानी भी लगेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

 हुआ कुछ यूं था कि विजय आनंद जोकि फिल्म के डायरेक्टर थे, संगीतकार आनंद जी कल्याण जी के साथ बैठे थे और बात हो रही थी ब्लैकमेल फिल्म के  इस एक गाने की. अब गाने को लेकर विजय आनंद का कहना था कि ऐसा लगना चाहिए जैसे चिट्ठियां गाना गा रही हों. इस गाने से असल में यह दिखाना था कि राखी धर्मेंद्र के भेजे खत पढ़ रही हैं और गाना खत में लिखी बातें बयां कर रहा है. इस बातचीत से आनंदजी -कल्याण जी दोनों कुछ उलझन में भी पड़ गए थे. अब बातों-बातों में ही विजय आनंद ने गाने का मुखड़ा कह डाला, पल पल दिल के पास तुम रहती हो, इसपर आनंद जी ने धुन भी बना ली, लेकिन अबतक गाना लिख रहे राजेंद्र कृष्ण जी को इस बारे में नहीं पता था.

अगले दिन आनंद जी विजय आनंद और राजेंद्र कृष्ण साहब की बैठक हुई. विजय आनंद जी ने राजेंद्र जी को कहा कि देखिए, मैं गीतकार नहीं हूं लेकिन फिल्म के किरदार क्या डायलॉग बोल सकते हैं या कौनसा गीत गा सकते हैं इतना जानता हूं. उन्होंने कहा कि मुझसे बदतमीजी हुई है, कल रात आनंदजी के साथ मुझे मुखड़ा सूझ गया और धुन भी इसपर बन गई है. अब उसे रखना है या नहीं, आप तय कीजिए. राजेंद्र कृष्ण ने कुछ नहीं कहा और घंटे दो घंटे चुप रहने के बाद कहा कि गोल्डी गीत का मुखड़ा वही रहने दो, मैं आगे लिख देता हूं. इसके बाद राजेंद्र जी ने गाने के बाकी अंतरे लिखकर दे दिए.

यह भी पढ़ें: 54 साल पुराना वो गाना जिसमें हिप्पियों के चंगुल में फंसी बहन को बचाने गया था भाई, किशोर कुमार के गीत के बिना अधूरा है रक्षा बंधन

किस्सा यहीं खत्म नहीं हुआ. गाना रिकॉर्ड नहीं हो पाया था लेकिन शूटिंग के लिए विजय आनंद ऊटी निकल गए. बिना गीत के भला गाने की शूटिंग कैसे होती. लेकिन, गोल्डी अलग थे. उन्होंने धर्मेंद्र को गीत के बोल गुनगुनाने के लिए कहा और फिर गाना फिल्माया था. तो इस तरह  हुई थी रिकॉर्डिंक के बिना ही पल पल दिल के पास तुम रहती हो गाने की शूटिंग.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra Movies, Pal Pal Dil Ke Paas, Rakhi, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com