विज्ञापन

मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना गाना, शूट करने से शम्मी कपूर ने कर दिया था मना, बना सुपरहिट

सुपरस्टार शम्मी कपूर ने मोहम्मद रफी के 58 साल पुराने इमोशनल गाने को शूट करने से मना कर दिया था क्योंकि वह जानते थे कि वह रो पड़ेंगे. 

मोहम्मद रफी का 58 साल पुराना गाना, शूट करने से शम्मी कपूर ने कर दिया था मना, बना सुपरहिट
मोहम्मद रफी के 58 साल पुराने हिट गाने में शम्मी कपूर ने शूट करने से किया था मना
नई दिल्ली:

इंडियन आइडल के अपकमिंग एपिसोड में लेजेंड्री सिंगर मोहम्मद रफी और दिवंगत सुपरस्टार शम्मी कपूर के अनसुने किस्से का जिक्र किया जाएगा, जिसमें हिंदी सिनेमा के इमोशनल गाने दिल के झरोखे के बारे में भी बताया गया. लिरिसिस्ट और कवि मनोज मुंतशिर, जो बतौर होस्ट बनकर शो में पहुंचे थे. उन्होंने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी और बताया कि शम्मी कपूर ने दिल के झरोखे गाने को करने से मना कर दिया था. जबकि शूटिंग के दौरान सुपरस्टार खुद अपने आंसू नहीं रोक पाए थे. 

शम्मी कपूर ने इस गाने को शूट करने से कर दिया था मना

Latest and Breaking News on NDTV

मनोज मुंतशिर ने कहा, जब ये गाना शम्मी जी को सुनाया गया था तो उन्होंने इस गाने को पिक्चराइज करने से मना कर दिया था. ब्रह्मचारी फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश सिप्पी जी थे और सेट पर जब जगह हड़कंप मच गया था कि शम्मी जी के गाने के लिए मना कर दिया. सबको लगा कि शायद उन्हें गाना पसंद नहीं आया. एक्चली वजह कुछ और थी. 

ये भी पढे़ं- 2000 में आई वो फिल्म, 92 अवॉर्ड जीतकर रचा इतिहास, एक्टर बना रातोंरात सुपरस्टार, माफिया के निशाने पर आया डायरेक्टर

शम्मी कपूर ने कहा था- प्लीज गाना बदल दो

Latest and Breaking News on NDTV

आगे मनोज मुंतशिर ने कहा, शम्मी जी ने कहा था कि फिल्म की सिचुएशन में उन्हें रोना नहीं था. लेकिन शंकर जयकिशन ने इतना इमोशनल गाना बना दिया था कि उन्हें डर था कि वो गाने को शूट करते हुए अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे. उन्होंने कहा था. मैं खुद को जानता हूं. प्लीज गाना बदल दो. शम्मी जी ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि गाने को शूट करते वक्त अपने आंसू रोक पाना उनके लिए बहुत मुश्किल था और उस एहसास को सिर्फ उनका दिल ही समझ सकता है. 

58 साल बाद भी पॉपुलर है गाना

दिल के झरोखे में तुझको बिठाकर गाना आज 58 साल बाद भी फैंस के बीच पॉपुलर है. यह 1968 में रिलीज हुई ब्रह्मचारी फिल्म का गाना है, जिसमें शम्मी कपूर के अलावा प्राण, मुमताज, राजश्री, धुमल और जगदीप जैसे सितारे अहम किरदार में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, जिसके गाने खूब पॉपुलर हुए थे. 

ये भी पढे़ं- दुनिया की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म, 1400 करोड़ बजट में 6 करोड़ कमाई, मेकर्स को 99.6 प्रतिशत हुआ घाटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Brahmachari, Dil Ke Jharokhe, Brahmachari Cast, Brahmachari Songs, Dil Ke Jharokhe Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com