डेब्यू फिल्म से किसी किसी एक्टर की ही किस्मत चमकती है. वहीं अगर वह स्टारकिड हो तो यह काफी मुश्किल हो जाता है. लेकिन बॉलीवुड के 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन ने यह करिश्मा कर दिखाया. वह हिंदी सिनेमा के बड़े सितारों में आज शुमार हैं. लेकिन उनकी किस्मत की चाबी 2000 में आई एक फिल्म बनीं, जिसने रिकॉर्ड तो बनाया ही. लेकिन उनके फिल्मी करियर को एक उड़ान दी. हम बात कर रहे हैं 2000 में रिलीज हुई फिल्म कहो ना प्यार की, जिससे ऋतिक रोशन ने डेब्यू किया था.
कहो ना प्यार है से ऋतिक रोशन ने किया असली डेब्यू

ऋतिक ने 10 साल की उम्र में ही चाइल्ड एक्टर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया. वे रजनीकांत की फिल्म 'भगवान दादा' में नजर आए. लेकिन बॉलीवुड में ऋतिक का असली डेब्यू 2000 में फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से हुआ. इस फिल्म ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया. इस सफलता के बाद ऋतिक के पास लगातार फिल्मों के ऑफर्स आने लगे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
92 अवॉर्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड

कहो ना प्यार है वह फिल्म है, जिस एक फिल्म ने 92 सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने के लिए 'गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' के 2002 के संस्करण में अपना नाम शामिल किया था. वहीं ऋतिक रोशन पहले ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने बेस्ट डेब्यू और बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपनी परफॉर्मेंस के लिए जीता था.
राकेश रोशन पर आई मुसीबत

2000 की सबसे बड़ी हिट बनीं कहो ना प्यार है के कारण राकेश रोशन माफिया के टारगेट बन गए. दरअसल, IMdb के मुताबिक, फिल्म के विदेशी डिस्ट्रिब्यूशन अधिकारों को लेकर राकेश रोशन पर मुंबई के अंडरवर्ल्ड ने गोली चलाई थी. लेकिन किस्मत से वह बच गए. हालांकि वह उस दौरान चर्चा में आ गए थे.
ये भी पढ़ें- विजय तलपति की वाइफ की 7 तस्वीरें, एक्टर से राजनेता बने पति पर लगाया बेवफाई का आरोप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं