मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह इन दिनों चर्चा का विषय है. दरअसल, जब से उन्होंने डेब्यू किया. तब से सिर्फ एक फिल्म के अलावा उनकी कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट की लिस्ट में शुमार नहीं हुई. लेकिन अब लगता है उन्हें करियर की दूसरी हिट मिलने वाली है, जो 12 जून को रिलीज हुई. दरअसल, 12 जून को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें कंगना रनौत की भारत भाग्य विधाता, दिलजीत दोसांझ की मैं वापस आऊंगा, हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट और मनोज बाजपेयी की गवर्नर का नाम शामिल है. लेकिन इसमें हॉरर मूवी हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट ने 3 दिनों के कलेक्शन के साथ बाजी मार ली है.
हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट की पहले वीकेंड की कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, हॉन्टेड 3डी एकोज ऑफ द पास्ट का पहले वीकेंड का कलेक्शन भारत में 9.35 करोड़ रहा है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 11.03 करोड़ तक पहुंचा. इसमें पहले दिन 2.45 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की. जबकि दूसरे दिन आंकड़ा 3.25 करोड़ रहा. वहीं तीसरे दिन 3.6 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. हालांकि फिल्म का बजट 15 करोड़ बताया जा रहा है, जो जल्द ही फिल्म हासिल कर सकती है अगर कमाई इसी तरह जारी रही तो.
ये भी पढ़ें- रेखा को बिना इजाजत बिस्वजीत ने किया था किस, 70 के दशक में हुई थी चर्चा, अब बेटी ने कहा- पापा को मंजूरी लेनी चाहिए थी
12 जून को रिलीज हुई फिल्मों का हाल
सैकनिल्क के आंकड़ों की बात करें तो 12 जून को रिलीज हुई मैं वापस आऊंगा ने 3 दिनों में 5.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. जबकि 6.60 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई हासिल की है. वहीं भारत भाग्य विधाता ने 3 दिनों में 4.25 करोड़ नेट कलेक्शन और वर्ल्डवाइड 5.09 करोड़ की कमाई हासिल की है. गवर्नर की बात करें तो 3.45 करोड़ इंडिया नेट और वर्ल्डवाइड 4.14 करोड़ की कमाई हासिल की है. वहीं हॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो डिसक्लोजर डे ने 6.40 करोड़ का नेट कलेक्शन भारत में हासिल किया. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 5.16 करोड़ की है. जबकि बैकरुम्स ने 3.46 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है. वहीं वर्ल्डवाइड 2.88 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की.
मिमोह चक्रवर्ती की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने 2008 में जिम्मी फिल्म से डेब्यू किया था, जिसने 9 करोड़ के बजट में 1.34 करोड़ की कमाई हासिल की और डिजास्टर साबित हुई. इसके बाद 2011 में आई हॉन्टेड 3डी ने 13 करोड़ के बजट में 26.39 करोड़ का कलेक्शन किया, जो हिट साबित हुई. वहीं 2011 में लूट (3.20 करोड़), 2013 में एनेमी (1.67 करोड़) और 2015 में इश्केदारियां (26 लाख) की कमाई हासिल की. जबकि 2025 में ओए भूतनी के (2025) बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.
ये भी पढ़ें- उर्मिता मातोंडकर से तलाक के 2 साल बाद एक्स हस्बैंड ने किया दूसरा निकाह, दिखाया बेगम का चेहरा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं