विज्ञापन

रेखा को बिना इजाजत बिस्वजीत ने किया था किस, 70 के दशक में हुई थी चर्चा, अब बेटी ने कहा- पापा को मंजूरी लेनी चाहिए थी

रेखा और बिस्वजीत चटर्जी के 70 के दशक में विवादित किसिंग सीन पर एक्टर की बेटी ने सालों बाद चुप्पी तोड़ी है. 

रेखा को बिना इजाजत बिस्वजीत ने किया था किस, 70 के दशक में हुई थी चर्चा, अब बेटी ने कहा- पापा को मंजूरी लेनी चाहिए थी
रेखा के बिस्वजीत चटर्जी के साथ किसिंग सीन की हुई थी चर्चा
नई दिल्ली:

रेखा बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई सफल फिल्मों में काम किया. लेकिन कई बार वह इन फिल्मों को लेकर चर्चा में आ गईं. उन्हीं में से एक था 70 के दशक में एक्टर बिस्वजीत के साथ किसिंग सीन की चर्चा, जिसका जिक्र रेखा द अनटोल्ड स्टारी में किया गया. दरअसल, रेखा 15 साल की थीं. जब उन्होंने 18 साल बड़े एक्टर बिस्वजीत चटर्जी के साथ फिल्म अनजाना सफर में काम किया, जिसका बाद में नाम दो शिकारी रख दिया गया था. वहीं इस फिल्म में कुछ मिनटों का एक किसिंग सीन फिल्माया गया, जो कि रेखा की इजाजत के बिना किया गया था. 

15 साल की रेखा का था किसिंग सीन

रेखा द अनटोल्ड स्टोरी के मुताबिक, डायरेक्टर कुलजीत पाल को रेखा का शॉकिंग रिएक्शन चाहिए था, जिसके चलते उन्होंने किसिंग सीन के बारे में उन्हें नहीं बताया. तब रेखा की उम्र 15 साल थी, जिसके चलते वह किसिंग सीन के बारे में जानकर काफी आहत हो गईं और वह रोई भीं. फिल्म में उनके अपोजिट 18 साल बड़े एक्टर बिस्वजीत चटर्जी थे, जिस पर अब सालों बाद एक्टर की बेटी एक्ट्रेस पल्लवी चटर्जी ने रिएक्शन दिया है. 

ये भी पढे़ं- उर्मिता मातोंडकर से तलाक के 2 साल बाद एक्स हस्बैंड ने किया दूसरा निकाह, दिखाया बेगम का चेहरा

बिस्वजीत चटर्जी की बेटी ने दिया पापा के किसिंग सीन पर रिएक्शन

विक्की लालवानी  को दिए इंटरव्यू में पल्लवी चटर्जी ने कहा, “कुछ डायरेक्टर ऐसे थे, जो किसी सीन के बारे में एक एक्टर को तो बताते थे. लेकिन दूसरे व्यक्ति को पूरी जानकारी नहीं देते थे. क्योंकि वे कैमरे पर एक खास रिएक्शन चाहते थे. मुझे लगता है कि अगर ऐसा कोई वाकया हुआ हो, जिसमें कोई पूरी यूनिट के सामने कई मिनट तक किसी दूसरे व्यक्ति को किस कर रहा हो तो यह डायरेक्टर की मंजूरी के बिना नहीं हो सकता था. शायद डायरेक्टर ने कहा हो, ‘मुझे यही शॉट चाहिए.' उन दिनों, ऑन-स्क्रीन किसिंग न तो आम थी और न ही इसे ज्यादा स्वीकार किया जाता था. वह उस समय बहुत यंग थीं. अगर ऐसा कुछ आपके साथ बिना किसी चेतावनी के होता तो आप क्या करते? जब आप यंग होते हो और अगर कुछ गलत हो रहा हो तो अक्सर आपको आवाज उठाने में भी अजीब लगता है. वो समय बहुत अलग था. अगर कोई बहुत बड़ा स्टार ऐसा कुछ कर रहा हो तो आप असल में क्या कर सकते थे?”

बिस्वजीत से रेखा का था फैमिली कनेक्शन 

पल्लवी ने आगे कहा, रेखा अक्सर हमारे घर आती थीं और हम बचपन में साथ खेलते थे. हमारी फैमिली बहुत करीब थी और एक-दूसरे के घर आते-जाते रहते थे. शायद यह आपके लिए और ज्यादा ट्रॉमा वाला रहा हो क्योंकि हमारे परिवार का कनेक्शन था. आप किसी को अपने परिवार की तरह मानते हो और ऐसा कुछ होता है. मेरे पिता ने करियर में कई महिलाओं के साथ काम किया और ऐसा कुछ रिपोर्ट नहीं हुआ. महिलाओं के लिए उनके दिल में सम्मान था और अगर कोई महिला कमरे में आती तो वह उनसे मिलने के लिए खड़े हो जाते. मुझे नहीं लगता कि मेरे पिता इस मामले से जुड़े थे. मुझे लगता है कि किसी ने उन्हें कहा होगा, ऐसा करो हमें ऐसी फुटेज चाहिए. वरना बहुत सारी सक्सेसफुल फिल्में हैं, जिसमें किसी के साथ ऐसा कुछ हुआ हो. यह बहुत गलत है और सही नहीं है. चाहे वह मेरे पिता से हुआ हो या किसी और से. उन्हें इसके लिए मना करना चाहिए था या रेखा की इजाजत पहले लेनी थी. वह इसके लिए तैयार नहीं थी और यह 15-16 साल की लड़की के लिए बिल्कुल शॉकिंग था. 

रेखा और बिस्वजीत ने साथ में किया काम

पल्लवी ने बताया, रेखा और मेरे पिता ने उस किस्से के बाद कहते हैं मुझको राजा में साथ काम किया. जो लोग नहीं जानते हैं कि रेखा की डेब्यू फिल्म अंजाना सफर थी . लेकिन सावन भादों पहले रिलीज हो गई थी. एक्ट्रेस की बायोग्राफी के अनुसार, रेखा उस समय 15 साल की थी. जबकि बिस्वजीत 32 साल की थी. वहीं किसिंग सीन मुंबई के महबूब स्टूडियो में शूट किया गया था. जब डायरेक्टर राजा नवाथे रेखा के रिएक्शन को कैमरा में कैद करना चाहते थे. जबकि वह इस सीन के बारे में नहीं जानती थीं. बायोग्राफी के अनुसार, 5 मिनट के करीब किसिंग सीन चला और फिल्म यूनिट ने सीटियां बजाई, जिसके बाद रेखा इमोशनल हो गईं. 

ये भी पढे़ं- डिम्पल कपाड़िया ने अक्षय कुमार के साथ 30 साल पहले ठुकराई थी ये फिल्म, 13 साल बड़ी एक्ट्रेस ने किया ये रोल, फिल्म हुई सुपरहिट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rekha, Biswajit Chatterjee, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com