विज्ञापन

जब मिथुन चक्रवर्ती की बहू से डायरेक्टर ने की थी भद्दी डिमांड, एक्ट्रेस ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती

टीवी शो ‘अनुपमा’ में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा और मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया है.

जब मिथुन चक्रवर्ती की बहू से डायरेक्टर ने की थी भद्दी डिमांड, एक्ट्रेस ने सुनाई कास्टिंग काउच की आपबीती
जब मिथुन चक्रवर्ती की बहू से डायरेक्टर ने की थी भद्दी डिमांड

टीवी शो ‘अनुपमा' में काव्या का किरदार निभाने वाली मदालसा शर्मा और मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक चौंकाने वाला अनुभव शेयर किया है.उन्होंने 'द मेल फेमिमिस्ट' पॉडकास्ट में बताया कि जब वह लगभग 19 साल की थीं, तब उन्हें कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा.मदालसा के मुताबिक, एक मशहूर फिल्म निर्देशक ने उन्हें मीटिंग के लिए बुलाया था.

डायरेक्टर ने भद्दी डिमांड

शुरुआत में बातचीत सामान्य थी और निर्देशक ने कहा कि फिल्म में ऐसे किरदार की जरूरत है जो बिकिनी पहनने में सहज हो.इस पर मदालसा ने कहा कि अगर कहानी की जरूरत होगी तो उन्हें इससे कोई दिक्कत नहीं है.लेकिन इसके बाद स्थिति असहज हो गई.निर्देशक ने उनसे कहा कि वह ऑफिस में ही बिकिनी पहनकर दिखाएं ताकि वह उनकी “बॉडी लैंग्वेज” देख सके.यह मांग सुनकर मदालसा हैरान रह गईं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या बोलीं एक्ट्रेस

उन्होंने कहा, मैं एक प्रोफेशनल एक्ट्रेस हूं.अगर फिल्म में किसी सीन की डिमांड है, तो मैं कैमरे के सामने बिकिनी या कुछ भी पहनने को तैयार हूं क्योंकि वह मेरे काम का हिस्सा है.लेकिन आपके सामने इस तरह कपड़े पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है." मदालसा ने आगे बताया कि उन्होंने निर्देशक से कहा कि अगर वह उनके टैलेंट के आधार पर कास्ट करना चाहते हैं तो करें, वरना वह वहां से चली जाएंगी.इसके बाद उन्होंने बिना समझौता किए मीटिंग छोड़ दी.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com