विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2022

सवालों के घेरे में आया प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड 2000 का ताज! इस यूट्यूबर ने लगाए आरोप

बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने से पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. लेकिन उनका यह खिताब अब सवालों के घेरे में हैं. उन पर मिस बार्बाडोस 2000 लैलानी ने मिस वर्ल्ड 2000 के वक्त अभिनेत्री को फेवर देने का आरोप लगाया है.

सवालों के घेरे में आया प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड 2000 का ताज! इस यूट्यूबर ने लगाए आरोप
सवालों के घेरे में आया प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड 2000 का ताज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने से पहले अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. लेकिन उनका यह खिताब अब सवालों के घेरे में हैं. उन पर मिस बार्बाडोस 2000 लैलानी ने मिस वर्ल्ड 2000 के वक्त अभिनेत्री को फेवर देने का आरोप लगाया है. लैलानी के अनुसार मिस वर्ल्ड 2000 कॉन्टेस्ट को जीतने के लिए प्रियंका चोपड़ा को कई तरह के फेवर दिए गए थे, ताकि वह जीत हासिल कर सकें. इन आरोपों को लगाते हुए लैलानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने यह वीडियो तब बनाया जब हाल ही में मिस यूएसए 2022 के खिताब को लेकर विवाद हुआ. 

वीडियो में मिस यूएसए 2022 के विवाद का जिक्र करते हुए लैलानी ने साल 2000 के बारे में बात की. उन्होंने कहा, 'मिस वर्ल्ड में भी मेरे साथ ऐसा ही हुआ है. मैं मिस बार्बाडोस थी. जब मैं प्रतियोगिता में गई तो भारत से चुना गया था. मैं आपको याद दिलाना चाहती हूं कि उस वक्त एक साल पहले यानी 1999 भी भारत से ही मिस वर्ल्ड चुनी गई थी. तब शो की स्पॉन्सर भारतीय कंपनी जी टीवी थी. 2000 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रियंका का गाउन अच्छा बनाया गया था. उन्हें खाना अपने कमरे में मिलता था. उनकी फोटो अखबार में बड़ी छपती थी. जबकि अन्य लडकियों को साथ में खड़ा करके एक साथ फोटो खींची जाती थी.'

लैलानी ने अपने वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की स्किन को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा, 'जाहिरा तौर पर वह अपनी त्वचा की टोन को समान करने के लिए कुछ स्किन टोन क्रीम का इस्तेमाल करती थीं, जोकि काफी अजीब था. यह काम नहीं कर रहा था, उसकी त्वचा धब्बेदार थी इसलिए वह अपने सारोंग को हटाना नहीं चाहती थी. फैसले के दौरान, वह पूरी तरह से ड्रेस में थी. प्रियंका के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह थी कि पेजेंट के दौरान मेरा उसको जानना.' इसके अलावा लैलानी ने और भी गंभीर आरोप लगाए. 

रणवीर सिंह, करण जौहर का एयरपोर्ट पर जलवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Miss World 2000, Priyanka Chopra Miss World 2000, Priyanka Chopra Miss World Trophy, Leilani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com