विज्ञापन

रामायण के इस सीन की शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी मुसीबत बना था भारी भरकम कॉस्ट्यूम, एक्ट्रेस ने बोलीं- मैं और रणबीर दोनों मुश्किल में थे

रामायण आज यानी कि 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है. इससे पहले जानिए फिल्म से जुड़े उस सीन की कहानी जिममें रणबीर और इंदिरा कृष्णन के लिए चैलेंज बन गया था कॉस्ट्यूम.

रामायण के इस सीन की शूटिंग के दौरान सबसे बड़ी मुसीबत बना था भारी भरकम कॉस्ट्यूम, एक्ट्रेस ने बोलीं- मैं और रणबीर दोनों मुश्किल में थे
रामायण का सबसे मुश्किल सीन
Social Media
नई दिल्ली:

रणबीर कपूर ने रामायण के लिए एक गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया. उनकी मेहनत स्क्रीन पर दिख ही रही है. इस बीच उनकी को स्टार यानी फिल्म में श्रीराम की मां का रोल करने वाली एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने भी बिहाइंड द सीन आई मुश्किलों और चैलेंजेस के बारे में बताया. NDTV से खास बातचीत में इंदिरा ने फिल्म के उस सीन के बारे में बताया जब दोनों ही अपने कॉस्ट्यूम की वजह से सीन को ठीक से पूरा कर ही नहीं पा रहे थे और इसे करने में उन्हें आधा दिन लग गया.

इंदिरा रणबीर के डेडिकेशन और हर सीन को बेहतरीन बनाने के लिए की गई उनकी मेहनत से बहुत इम्प्रेस हुईं. इंदिरा ने बताया कि रणबीर ने डायरेक्टर, टेक्नीशियन और अपने कोस्टार्स के साथ मिलकर काम किया, और कभी भी शूटिंग की मुश्किलों को कोई बहाना नहीं बनने दिया.

उन्होंने कहा, रणबीर को सलाम. मुझे कहना होगा कि वह एक बेहतरीन एक्टर हैं. एक भी दिन या पल ऐसा नहीं आया जब उन्होंने कहा हो, 'अरे नहीं यह तो हो ही नहीं सकता.' जिस तरह से उन्होंने सोचा, सेट पर जिन शब्दों का इस्तेमाल किया, और जिस तरह से उन्होंने टेक्नीशियन, कोस्टार और नितेश जी के साथ मिलकर काम किया, वह वाकई काबिले तारीफ था. जब तक नितेश जी किसी शॉट को ओके नहीं कहते, तब तक रणबीर सैटिसफाई नहीं होते थे. वे हमेशा एक और टेक लेते थे कभी रणबीर के कहने पर, तो कभी डायरेक्टर के कहने पर. रणबीर ने जिस तरह से कॉन्ट्रिब्यू किया वह एकदम बेमिसाल है.

इंदिरा को जो सीन सबसे ज्यादा याद रहा, वह वह हिस्सा था जिसमें माता कौशल्या युद्ध में जाने से पहले राम को आशीर्वाद देती हैं. इस सीन में, भारी कवच ​​पहने हुए राम को झुककर अपनी मां का आशीर्वाद लेना था. वहीं इंदिरा ने जो पोशाक पहनी थी, उसका वजन लगभग 12 किलो था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

उन्होंने याद करते हुए बताया, "इस सीन में राम युद्ध में जाने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेते हैं. कैमरा कौशल्या और राम के चेहरों के बीच घूमता है, जहां वे एक-दूसरे को देख रहे होते हैं. यह एक मां और बेटे के बीच का बेहद भावुक पल है. रणबीर ने भारी कवच ​​पहना हुआ था और आशीर्वाद लेने के लिए उन्हें पूरी तरह झुकना था. हमें पूरी प्रोसेस में बहुत सावधानी से तालमेल बिठाना पड़ा. यह एक काफी मुश्किल शॉट था, जिसे पूरा करने में हमें आधे दिन से भी ज्यादा का समय लग गया."

इंदिरा ने फिल्म में सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी के बारे में भी  उन्होंने रणबीर और साई को बहुत ही जमीन से जुड़े और समर्पित कलाकार बताया, और कहा कि उनका अभिनय एकदम स्वाभाविक लगा.

उन्होंने कहा, "उन दोनों में एक बात समान थी उनका जमीन से जुड़ा स्वभाव, काम को लेकर डेडिकेशन और नैचुरल एक्टिंग टैलेंट. वे दोनों इतने नैचुरल थे कि उन्हें अपने किरदारों को गढ़ने के लिए कोई ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी. लेकिन 'राम' के किरदार में जान फूंकने के लिए रणबीर ने वाकई बहुत कड़ी मेहनत की."

सीता के रूप में साई के अभिनय पर बात करते हुए, इंदिरा ने कहा कि उनका स्वाभाविक रूप और व्यक्तित्व इस किरदार में चार चांद लगा देता है. इंदिरा ने कहा, सीता के किरदार में साई पल्लवी बहुत नैचुरल लगीं. उनके बाल एकदम नैचुरल थे, उनकी स्माइल बहुत प्यारी है, और उनकी पर्सनैलिटी भी बहुत शांत और संयमित है. उनमें कुछ ऐसे स्वाभाविक गुण हैं जो इस किरदार के लिए एकदम सटीक बैठते हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Entertainment, Hindi News, Ranbir Kapoor, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com