विज्ञापन

कालीन, गुड्डू, बबलू, मुन्ना, बब्बन बबुआ... मिर्जापुर में किसने काटा कितना भौकाल

मिर्जापुर के फेवरेट कैरेक्टर्स की लिस्ट में कालीन, गुड्डू और मुन्ना के साथ अब बब्बन का नाम भी शामिल हो गया है. फिल्म में बब्बन यादव यानी कि बब्बन बबुआ का भौकाल गुड्डू और मुन्ना से बिल्कुल भी कम नहीं है.

कालीन, गुड्डू, बबलू, मुन्ना, बब्बन बबुआ... मिर्जापुर में किसने काटा कितना भौकाल
मिर्जापुर में किसका कितना भौकाल है जानिए.
  • मिर्जापुर फिल्म भारत में 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है
  • फिल्म में रवि किशन का बब्बन बबुआ वाला किरदार दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय हुआ है
  • बब्बन बबुआ का भौकाल गुड्डू और मुन्ना से कम नहीं है. उसकी नजर भी मिर्जापुर की गद्दी पर है

सिनेमाघरों में इन दिनों मिर्जापुर का भौकाल है. भारत में फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. पर्दे पर एक बार फिर से कालीन, मुन्ना भइया, बीना भाभी का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है.  गुड्डू पंडित और बबलू का भौकाल भी देखते बन रहा है. इस बीच एक और कैरेक्टर लोगों के दिल-ओ-दिमाग पर छाया हुआ है. वो किरदार है बब्बन बबुआ यानी कि रवि किशन का.

Latest and Breaking News on NDTV

सीरीज में तो सिर्फ कालीन मुन्ना, गुड्डू, बबलू और बीना भाभी का जादू दर्शकों के सिर पर चढ़ा ही हुआ था, लेकिन फिल्म में नए कैरेक्टर ने और जान फूंकने का काम किया है. स्वीटी की कातिल मुस्कान से लेकर गोलू के तेज दिमाग तक हर एक कैरेक्टर ने अपनी अलग ही थाप छोड़ी है. लेकिन फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा उस कैरेक्टर की भी हो रही है जिसकी एंट्री मिर्जापुर में नई-नई है. हम बात कर रहे हैं बब्बन बबुआ की. बब्बन के रोल में रवि किशन की शानदार एंट्री को दर्शन भुला नहीं पाएंगे. बब्बन तो जैसे महफिल ही लूट ले गए.

Latest and Breaking News on NDTV

 मिर्जापुर के फेवरेट कैरेक्टर्स की लिस्ट में कालीन, गुड्डू और मुन्ना के साथ अब बब्बन का नाम भी शामिल हो गया है. फिल्म में बब्बन यादव यानी कि बब्बन बबुआ का भौकाल गुड्डू और मुन्ना से बिल्कुल भी कम नहीं है. फिल्म में आखिर तक उनका भौकाल देखते बन रहा है. बब्बन और मुमताज के इंटेंस लव ने तो स्वीटी-गुड्डू की लव स्टोरी को भी पीछे छोड़ दिया.  

Latest and Breaking News on NDTV

मिर्जापुर में कालीन भईया के बाहुबल, मुन्ना और गुड्डू के भौकाल से भी तो सभी परिचित होंगे. सभी ने उनके कट्टे की दहाड़ खूब सुनी. लेकिन एक और बाहुबली बब्बन का भौकाल ने फिल्म को और दिलचस्प बना दिया है. बब्बन बबुआ का किरदार एक बाहुबली से लेकर आशिक तक बहुत ही दिलचस्प है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बब्बन बबुआ की नजर मिर्जापुर की गद्दी पर है. लेकिन कालीन भइया ठहरे पुराने खिलाड़ी, आखिर तक कालीन भइया के सामने ठहर नहीं पाए. लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि उनका भौकाल फिल्म में कम है. बब्बन का एक डॉयलॉग लोगों की जुबान पर खूब चढ़ा हुआ है- हम जिस परिवार से आते हैं, वहां जो चाहिए, वो चाहिए.

ये भी पढ़ें-मिर्जापुर के कालीन भैया को इस वजह से अकेले फिल्म देखने से लगता है डर, 20 साल से नहीं देखी एक भी मूवी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur, Mirzapur Film, Kaleen Bhaiya, Munna Bhaiya, Guddu Pandit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com