सोचिए अगर आपको घंटों ऐसी जगह खड़ा रहना पड़े जहां चारों तरफ चिताएं जल रही हों, और आपके मन में अजीबों गरीब सवाल आ रहे हो, आप बस जल्द से जल्द उस जगह से निकलना चाहेंगे. लेकिन किसी मजबूरी की वजह से वहां समय बिताना पड़ जाए तो सोचिए कैसा रहेगा. सुनने में अजीब है ना, लेकिन मिर्जापुर 3 (Mirzapur 3) की स्टारकास्ट को सिर्फ एक सीन के लिए घंटो असली शमशान में मुन्ना भईया (Munna Bhaiya) की चिता के साथ एक सीन के लिए खड़ा रहना क्योंकि सीन में जान डालने के लिए मेकर्स ने इसे किसी नकली सेट पर नहीं, बल्कि एक असली और चालू श्मशान घाट पर शूट किया था. वेब सीरीज़ के मेकर्स को इस बारे में सख्त हिदायतें दी गई थीं, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह इमोशनल सीन शूट किया.
असली श्मशान घाट में शूटिंग करना था सबसे बड़ी चुनौती
मिर्जापुर 3 के मेकर्स ने बताया कि असली श्मशान घाट में शूटिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं था. शूटिंग को लेकर वहां के प्रबंधक ने के कड़े नियमों और मर्यादा का पालन करने के लिए मेकर्स को हिदायत दे रखी थी. साथ ही शूटिंग के लिए क्रू को बेहद कम समय की शूटिंग विंडो दी गई थी.
टीम के लिए सबसे सख्त नियम यह था कि यदि शूटिंग के दौरान कोई असली शव दाह-संस्कार के लिए आता, तो मेकर्स को तुरंत शूटिंग रोकनी पड़ेगी. इस वजह से पूरी क्रू को हर पल अलर्ट रहना पड़ता था.
किस्मत ने दिया मेकर्स का साथ
मेकर्स के पास समय बेहद सीमित था और रुकावटों का डर लगातार बना हुआ था. लेकिन गनीमत यह रही कि शूटिंग के तय समय के दौरान काम बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरा हो गया और मेकर्स ने अलॉटेड टाइम के भीतर ही मुन्ना भैया के इस आइकॉनिक सीन को कैमरे में कैद कर लिया. और जब इस फिल्म को पर्दे पर लाया तो इसने उम्मीद से ज्यादा दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी की आज भी मुन्ना भईया का अंतिम संस्कार का सीन देख लोगों के रोगटे खड़े हो जाते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं