Ragini 3 Shooting Starts in London: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और डरावनी फ्रेंचाइजी में से एक, 'रागिनी' एक बार फिर दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए लौट रही है.बालाजी मोशन पिक्चर्स ने अपनी आगाली 'डेट नाइट हॉरर' फिल्म रागिनी 3 की शूटिंग को मेकर्स ने शुरू कर दी है. लेकिन इस बार इस खौफ नया खेल भारत में नहीं लंदन में खेला जाएगा.और इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस भाटिया के साथ इसकी शूटिंग का पहला शेड्यूल फ्लोर पर आ चुका है. फिल्म को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
फिल्म में मिलेंगे कई ट्विस्ट एंड टर्न
निर्देशक शशांक घोष के निर्देशन में बन रही 'रागिनी 3' इस मशहूर फ्रेंचाइजी को एक बिल्कुल नए और मॉडर्न लेवल पर ले जाने के लिए तैयार है. फिल्म में दर्शकों को सिर्फ डर ही नहीं, बल्कि भरपूर रोमांस और ऐसे ट्विस्ट मिलेंगे जो आखिरी वक्त तक आपको सीट से बांधे रखेंगे.
मेकर्स की पहली पसंद है तमन्ना भाटिया
तमन्ना भाटिया ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में शुरू कर दी है. कमर्शियल फिल्मों और दमदार किरदारों से फिल्म इड्रस्ट्री में अपनी पहचान बनाने वाली तमन्ना इस फिल्म में एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जो रहस्यमयी और चौंकाने वाले रोल में नजर आने वाली हैं. यही वजह है कि रागिनी 3 उनके सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक मानी जा रही है. फिल्म के निर्माताओं की पहली और इकलौती पसंद तमन्ना भाटिया ही थीं, क्योंकि उनका मानना था कि हॉरर, रोमांस और ह्यूमर के इस अनोखे मेल को पर्दे पर वही सबसे बेहतर तरीके से पेश कर सकती हैं.
लंदन में चल रही है फिल्म की शूटिंग
एकता कपूर की बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी. रागिनी 3 की शूटिंग फिलहाल लंदन में चल रही है. फिल्म की बाकी स्टारकास्ट और कहानी से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा आने वाले महीनों में किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: रामायणम् के ट्रेलर लॉन्च पर काला चश्मा पहने नजर आएंगे रणबीर कपूर, आंखें छिपाने की वजह कर देगी हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं