विज्ञापन

मिर्जापुर की असली श्मशान में हुई शूटिंग, ऐसे शूट हुआ मुन्ना भैया का अंतिम संस्कार

मिर्ज़ापुर सीजन 3 में मुन्ना भैया का अंतिम संस्कार सीन किसी सेट पर नहीं बल्कि एक असली श्मशान घाट में शूट हुआ था. कड़े नियमों, सीमित समय और असली शवों के आने के डर के बीच पूरी की थी शूटिंग.

मिर्जापुर की असली श्मशान में हुई शूटिंग, ऐसे शूट हुआ मुन्ना भैया का अंतिम संस्कार
Munna Bhaiya Cremation Scene
instagram

Munna Bhaiya Cremation Scene: सोचिए अगर आपको घंटों ऐसी जगह खड़ा रहना पड़े जहां चारों तरफ चिताएं जल रही हों, तो सोचिए आपको कैसा लगेगा. आप डर जाएंगे और आपके मन में अजीब सवाल आएंगे, आप बस जल्द से जल्द उस जगह से निकलना चाहेंगे. लेकिन क्या हो अगर किसी को वहां समय बिताने के लिए मजबूर किया जाए? सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन आपको मिर्ज़ापुर 3 (Mirzapur 3) में मुन्ना भैया (Munna Bhaiya) के अंतिम संस्कार वाला सीन तो याद ही होगा, जिसने सीजन तीन को एक अलग ही खामोशी की गहराई में छिपा दिया था.

इस सीन में जान डालने के लिए मेकर्स ने इसे किसी नकली सेट पर नहीं, बल्कि एक असली और चालू श्मशान घाट पर शूट किया था. वेब सीरीज़ के मेकर्स को इस बारे में सख्त हिदायतें दी गई थीं, इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह इमोशनल सीन शूट किया.

असली श्मशान घाट में शूटिंग करना था सबसे बड़ी चुनौती

मिर्जापुर 3 के मेकर्स ने बताया कि असली श्मशान घाट में शूटिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं था. शूटिंग को लेकर वहां के प्रबंधक ने के कड़े नियमों और मर्यादा का पालन करने के लिए मेकर्स को हिदायत दे रखी थी. साथ ही शूटिंग के लिए क्रू को बेहद कम समय की शूटिंग विंडो दी गई थी.

टीम के लिए सबसे सख्त नियम यह था कि यदि शूटिंग के दौरान कोई असली शव दाह-संस्कार के लिए आता, तो मेकर्स को तुरंत शूटिंग रोकनी पड़ेगी. इस वजह से पूरी क्रू को हर पल अलर्ट रहना पड़ता था.

किस्मत ने दिया मेकर्स का साथ

 मेकर्स के पास समय बेहद सीमित था और रुकावटों का डर लगातार बना हुआ था. लेकिन गनीमत यह रही कि शूटिंग के तय समय के दौरान काम बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरा हो गया और मेकर्स ने अलॉटेड टाइम के भीतर ही मुन्ना भैया के इस आइकॉनिक सीन को कैमरे में कैद कर लिया. और जब इस फिल्म को पर्दे पर लाया तो इसने उम्मीद से ज्यादा दर्शकों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी की आज भी मुन्ना भईया का अंतिम संस्कार का सीन देख लोगों के रोगटे खड़े हो जाते है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 Bonus Episode: 24 घंटे बाद मिर्जापुर 3 में होगा बवाल, लौट आए हैं मुन्ना भैया, नया प्रोमो देख खुशी से झूमे फैन्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur 3 All Episodes, Munna Bhaiya, Mirzapur Season 3 Full Web Series, Bolly Wood News, Entertaiment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com