विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2022

मीरा राजपूत का इटली के इस होटल के साथ रहा खराब एक्सपीरियंस, बोलीं- आप भारतीय या शाकाहारी हैं तो यहां मत आएं

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत इन दिनों इटली में हैं और परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं. लेकिन होटल की खराब सर्विस ने उनका पूरा मूड खराब कर दिया है.

मीरा राजपूत का इटली के इस होटल के साथ रहा खराब एक्सपीरियंस, बोलीं- आप भारतीय या शाकाहारी हैं तो यहां मत आएं
मीरा राजपूत ने शेयर किया होटल से जुड़ा खराब अनुभव
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत (Mira Rajput) इन दिनों इटली में हैं और परिवार के साथ छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं. मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी लाइफ की कई खास बातें वह फैन्स के साथ यहां शेयर भी करती हैं. मीरा राजपूत की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट थोड़ी चौंकाने वाली हैं. वह इटली में जिस होटल में रह रही थीं, उनका वहां का अनुभव सही नहीं रहा है, जिसे मीरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. यही नहीं, उन्होंने भारतीय और शाकाहारी लोगों से यहां जाने से बचने के लिए भी कहा है. 

मीरा राजपूत शाकाहारी हैं. लेकिन इटली के जिस होटल में वह ठहरीं, वहीं उन्हें न तो अच्छा शाकाहारी खाना ही मिला और होटल भी साफ सुथरा नहीं था. जिसकी शिकायत उन्होंने सोशल मीडिया पर की है. मीरा राजपूत ने लिखा है कि खूबसूरत सिसली. अगर आप भारतीय या शाकाहारी हैं तो यहां मत आएं. खाने के बहुत ही सीमित विकल्प हैं...खराब लिनेन और गंदी शीट हैं. इस तरह उन्होंने अपनी बात कही है. 

dhh16log

मीरा राजपूत ने आगे लिखा है कि वेगनिज्म जब ग्लोबल मूवमेंट बन चुका है और जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है तो इतने बड़े होटल ग्रुप का खाने से जुड़ी जरूरतों को लेकर यह असंवेदनशील रवैया हताश करने वाला है, वो भी तब जब पहले से जानकारी दे दी गई है. डिश से मीट हटाने से ही सबकुछ नहीं हो जाता. और हां, कटे हुए फल डेजर्ट नहीं हैं. इस तरह उन्होंने होटल की अच्छे से खबर ली है. 

इसे भी देखें : नील नितिन मुकेश स्पॉट हुए मुंबई में, फैमिली संग बिताया क्वालिटी टाइम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mira Rajput, Shahid Kapoor, Mira Rajput Instragram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com