विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2021

मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर को दिया यह शानदार गिफ्ट तो एक्टर ने वीडियो किया शेयर

शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं. वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं.

मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर को दिया यह शानदार गिफ्ट तो एक्टर ने वीडियो किया शेयर
ईशान खट्टर को मीरा राजपूत से मिला यह गिफ्ट
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर इन दिनों सुर्खियों में हैं. वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. कुछ दिन पहले ही मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिस पर ईशान ने कमेंट करते हुए मीरा राजपूत को भाभीडॉल कहा था, और उनका यह कमेंट खूब वायरल भी हुआ था. लेकिन अब ईशान खट्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें उन्होंने मीरा को लेजेंड बताया है. 

शनाया कपूर ने नव्या नवेली और अनन्या पांडे के साथ शेयर की फोटो तो पापा संजय कपूर की उड़ी नींद

मीरा राजपूत से मिला ईशान खट्टर को गिफ्ट
मीरा राजपूत ने ईशान खट्टर को हाल ही में एक गेमिंग कंसोल गिफ्ट की है. अब गिफ्ट मिलने किसे पसंद नहीं हैं. ऐसा ही कुछ ईशान खट्टर के साथ भी है. उन्होंने भाभी का शुक्रिया अदा करने के लिए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की. इस वीडियो में उन्होंने गेमिंग कंसोल की झलक पेश की और लिखा आप तो एकदम लेजेंड हो. इस तरह भाभी से गिफ्ट मिलने की यह खुशी ईशान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

अर्जुन कपूर ने जाह्नवी और खुशी के साथ रिश्ते पर कही दो टूक, बोले- हम अब भी दो अलग-अलग परिवार...

ck5514ng

ईशान खट्टर की फिल्में
ईशान खट्टर ने जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में कदम रखा था. 25 वर्षीय ईशान इसके बाद 'काली पीली' में अनन्या पांडेय के साथ नजर आए. अब उनकी आने वाली फिल्म 'भूत पुलिस' है जिसमें वह कैटरीना कैफ के साथ दिखेंगे. हालांकि वह वेब सीरीज 'अ सूटेबल बॉय' में भी लीड रोल निभा चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mira Rajput, Ishaan Khatter, Shahid Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com