विज्ञापन
This Article is From May 18, 2018

यहां हनीमून मनाने पहुंचे मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर, शेयर की इंस्टाग्राम पर Photo

गुपचुप शादी करने के बाद मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर इन दिनों हवाई में हनीमून मना रहे हैं.

यहां हनीमून मनाने पहुंचे मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर, शेयर की इंस्टाग्राम पर Photo
इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमण ने पत्नी अंकिता कंवर के साथ शेयर की फोटो
  • मिलिंद सोमण ने शेयर की फोटो
  • तस्वीर कैप्शन में लिखा 'बीच बम्स'
  • 22 अप्रैल को हुई थी शादी
नई दिल्ली: गुपचुप शादी करने के बाद मिलिंद सोमण और अंकिता कंवर इन दिनों हवाई में हनीमून मना रहे हैं. दोनों ने ही सोशल मीडिया पर बीच की कई तस्वीरें भी शेयर की है. दोनों ही समर लुक में दिखाई दे रहे हैं. गुरुवार को पोस्ट किए गए कुछ तस्वीरों में मिलिंद और अंकिता का अंदाज काफी जुदा दिखा. मिलिंद ने इस तस्वीर पर 'बीच बम्स' लिखा, जबकि फोटो क्लिक करने वाले को क्रेडिट में 'असंतुष्ट पर्टयक' लिखा. यानी इस तस्वीर को किसी अनजान व्यक्ति ने क्लिक की, जोकि यह तस्वीर खींचना नहीं चाहता था. फिलहाल शादी के बाद आई तस्वीर को काफी लोग पसंद कर रहे हैं. अभी तक इस फोटो को 27 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.

25 साल छोटी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधे मिलिंद सोमन, देखें Wedding Album

बता दें कि 52 वर्षीय मिलिंद सोमन ने 22 अप्रैल को गर्लफ्रेंड अंकिता कवंर के साथ शादी की थी. दोनों महाराष्ट्र के अलीबाग में शादी किया. मिलिंद और अंकिता जोकि 27 साल की हैं; लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं. दोनों महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे. बता दें, सुपरमॉडल मिलिंद की यह दूसरी शादी है.
 
 

Beach bums ! Pic : reluctant tourist

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning) on


अंकिता उनसे उम्र में 25 साल छोटी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिलिंद सोमन की गर्लफ्रेंड अंकिता कवंर पेशे से एयरहोस्‍टेस है. मिलिंद सोमन ने अपनी प्‍यार की यह कहानी सोशल मीडिया पर भी जगजाहिर की है. दोनों अक्‍टूबर 2016 से डेटिंग कर रहे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milind Soman, Ankita Konwar, Hawaii
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com