- मीरा राजपूत का वीडियो हुआ वायरल
- मीरा ने बताया टाइगर की गर्लफ्रेंड का नाम
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने डांस और स्टंट वीडियो को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर अपने फोटो और वीडियो से फैन्स का मनोरंजन करते हैं. वहीं, टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में काफी रूमर्स हैं. दिशा पटानी (Disha Patani) का नाम भी टाइगर के साथ जोड़ा जाता है और अकसर यह दोनों साथ में समय बिताते नजर भी आ जाते हैं. हालांकि, आज तक ना तो टाइगर ने और ना ही दिशा ने इस बात को कबूला है. वहीं, एक अवार्ड फंक्शन के दौरान शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत (Meera Rajput) ने टाइगर की गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा किया है.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
दरअसल, वीडियो में जब करण जौहर (Karan Johar) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने टाइगर श्रॉफ को लेकर सवाल किया, "बॉलीवुड का राइजिंग स्टार किसी को कर रहा है डेट". इस पर मीरा राजपूत ने टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का नाम लिया और उनकी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा करते हुए बताया कि वह दिशा पटानी हैं. मीरा राजपूत का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, बता दें, मीरा राजपूत और करण जौहर का यह वीडियो पुराना है, जो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है.
बता दें कि टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की आखिरी फिल्म 'बागी 3' (Baaghi 3) रिलीज हुई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल भी मचाया था. हालांकि कोरोनावायरस के कारण इस फिल्म की कमाई पर असर भी पड़ा था. इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख लीड रोल में थे. यह नहीं, टाइगर श्रॉफ की ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'वॉर' भी सुपरहिट रही थी, और इसमें भी उनके एक्शन अवतार को जमकर पसंद किया गया था. इस फिल्म में पहली बार उनकी जोड़ी ऋतिक रोशन के साथ दर्शकों को देखने को मिली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं