विज्ञापन

Mardaani 3 Box Office Collection Day 12: रानी की मर्दानी ने 12वें दिन रचा इतिहास, जानें मंगलवार का ताबड़तोड़ कलेक्शन

Mardaani Box Office Collection Day 12: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने दूसरे मंगलवार को भी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी और 1.60 करोड़ रुपये नेट की कमाई की.

Mardaani 3 Box Office Collection Day 12: रानी की मर्दानी ने 12वें दिन रचा इतिहास, जानें मंगलवार का ताबड़तोड़ कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही रानी मुखर्जी की मर्दानी

Mardaani Box Office Collection Day 12: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने दूसरे मंगलवार को भी जबरदस्त पकड़ बनाए रखी और 1.60 करोड़ रुपये नेट की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन भारत में 40 करोड़ रुपये नेट तक पहुंच गया है. इस बेहतरीन प्रदर्शन से साफ है कि फिल्म लंबी रेस की खिलाड़ी साबित हो रही है. फिल्म को रिलीज के बाद से ही दर्शकों और समीक्षकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. पॉजिटिव रिव्यू और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के कारण मर्दानी 3 लगातार अच्छी कमाई कर रही है. पहले दिन ही फिल्म ने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकर सबको चौंका दिया था. यह मर्दानी फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही और रानी मुखर्जी की सोलो फिल्म के तौर पर भी बड़ा रिकॉर्ड बना.

पहले हफ्ते हुई शानदार कमाई 

पहले हफ्ते में फिल्म ने शानदार आंकड़े दर्ज किए. शुक्रवार को 4 करोड़, शनिवार को 6 करोड़ और रविवार को 7.25 करोड़ की कमाई हुई. वीकडेज में भी फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन किया. दूसरे वीकेंड पर फिर से उछाल देखने को मिला, जहां शनिवार को 3.85 करोड़ और रविवार को 4.55 करोड़ रुपये आए. दूसरे सोमवार और मंगलवार को भी फिल्म ने लगभग 1.30 करोड़ और 1.60 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और जल्द ही हिट घोषित होने की ओर बढ़ रही है.

आने वाले दिनों में बना सकती है बड़े रिकॉर्ड

अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी और आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म सामाजिक मुद्दों पर आधारित एक दमदार कहानी पेश करती है. मर्दानी सीरीज की खास बात यह है कि यह भारत की इकलौती सफल फीमेल-लीड फ्रेंचाइजी मानी जाती है. साथ ही यह भारतीय सिनेमा की एकमात्र हिट महिला पुलिस अधिकारी पर आधारित फ्रेंचाइजी भी है. खास बात यह भी है कि मर्दानी 3 की रिलीज रानी मुखर्जी के फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने के मौके पर हुई है. ऐसे में यह सफलता उनके करियर के लिए बेहद खास मानी जा रही है. फिल्म की मौजूदा रफ्तार देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में यह और बड़े रिकॉर्ड बना सकती है.

यह भी पढ़ें: हे बेबी की ‘एंजेल' अब हो गई 21 साल की! 18 साल बाद सामने आईं जुआना सांघवी की तस्वीरें, पहचानना हुआ मुश्किल

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mardaani 3, Rani Mukerji, Mardaani 3 Box Office Collection, Rani Mukerji Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com