विज्ञापन

Mardaani Box Office Collection Day 20: बॉर्डर 2 का वार झेल गई मर्दानी, 20 दिन में कमा लिए इतने करोड़

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस सफर कैसा रहा? जानें ओपनिंग, वीकेंड कलेक्शन, वर्ल्डवाइड कमाई और फिल्म हिट रही या फ्लॉप.

Mardaani Box Office Collection Day 20: बॉर्डर 2 का वार झेल गई मर्दानी, 20 दिन में कमा लिए इतने करोड़
Mardaani Box Office Collection Day 20
Social Media

30 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर फिल्म जगत में मिक्सड रिएक्शन देखने को मिले. फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन बाद में कुछ दिनों तक इसे फैंस का खूब सपोर्ट मिला. आइए आज एक नजर डालते हैं मर्दानी 3 की अब तक की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर किस दिन इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया.

मर्दानी 3 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

मर्दानी-3 30 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, ओपनिंग डे पर इसने 4 करोड़ रुपए की कमाई की, जो मर्दानी फ्रेंचाइजी की अब तक की सबसे बड़ी शुरुआत रही, अगले दो दिन में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया और दूसरे दिन 6 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई करते हुए पहले वीकेंड में 17.25 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया.

वीक डे में कम रहा मर्दानी 3 का कलेक्शन

पहले सोमवार और शुरुआत के वीक में मर्दानी 3 की कमाई में गिरावट देखी गई. पहले सोमवार को फिल्म में 2.25 करोड़ की कमाई की और कुछ दिनों तक इसके कलेक्शन में उतार-चढ़ाव का सिलसिला चलता रहा ,लेकिन दूसरे वीकेंड तक फिल्म का नेट कलेक्शन 26.55 करोड़ तक पहुंच गया.

दूसरे वीकेंड फिल्म ने दिखाई मजबूती

मर्दानी 3 ने दूसरे वीकेंड थोड़ी मजबूती दिखाई, 9वें दिन दूसरे शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 3.5 करोड़ रुपए हुआ, 10वें दिन 4.2 करोड़ फिल्म ने कमाई की. कुल मिलाकर फिल्म की डोमेस्टिक नेट कमाई 39.96 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि ग्लोबली फिल्म का कलेक्शन 58.9 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है. कुल मिलाकर मर्दानी-3 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पॉजिटिव रहा, यह फिल्म पूरी तरह सुपरहिट तो नहीं लेकिन एक मॉडरेट कमर्शियल रन वाली फिल्म के रूप में सामने आई है. इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने लीड रोल निभाया हैं, जिसमें वो शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में नजर आ रही हैं. इस बार उनका सामना एक ऐसे खतरनाक गिरोह से होता है, जो मासूम लड़कियों और महिलाओं को निशाना बनाकर उन्हें बड़े आपराधिक नेटवर्क में धकेलता है. फिल्म में सस्पेंस, एक्शन और इमोशनल पल का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com