विज्ञापन

हे बेबी की ‘एंजेल’ अब हो गई 21 साल की! 18 साल बाद सामने आईं जुआना सांघवी की तस्वीरें, पहचानना हुआ मुश्किल

'हे बेबी' के 18 साल बाद जुआना की तस्वीर इंटरनेट पर फिर से सामने आई हैं, जिसे देख उनके फैंस इमोशनल भी हो रहे हैं और खुश भी. जुआना अपने क्यूट डिंपल के साथ बिलकुल छोटी प्रीति जिंटा लग रही हैं.

हे बेबी की ‘एंजेल’ अब हो गई 21 साल की! 18 साल बाद सामने आईं जुआना सांघवी की तस्वीरें, पहचानना हुआ मुश्किल
हे बेबी की छोटी बच्ची अब नहीं दिखती किसी एक्ट्रेस से कम

साल 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और फरदीन खान स्टारर फिल्म हे बेबी ने दर्शकों को हंसी और इमोशन का अनोखा मिश्रण दिया था. साजिद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म अमेरिकी मूवी थ्री मेन एंड ए बेबी से प्रेरित थी और बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. फिल्म में तीनों सितारों के साथ एक नन्ही बच्ची ने भी अहम भूमिका निभाई थी, जिसने अपनी मासूमियत से पूरी फिल्म की जान बनकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस बच्ची का नाम था जुआना सांघवी, जिन्होंने ‘एंजेल' का किरदार निभाया था.

जुआना सांघवी अब दिखती हैं और भी क्यूट 

जुआना ने अपनी क्यूटनेस और नैचुरल एक्टिंग से न सिर्फ दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट भी उनकी फैन हो गई थी. उनकी मासूम मुस्कान और एक्सप्रेशंस ने कई सीन को खास बना दिया था. रिलीज के बाद कई समीक्षकों ने भी माना कि छोटी एंजेल ने तीनों बड़े सितारों की लाइमलाइट छीन ली थी. फिल्म की सफलता में जुआना का योगदान अहम माना गया.

Latest and Breaking News on NDTV

जनवरी 2022 में फरदीन खान ने फिल्म के दिनों को याद करते हुए एक बिहाइंड द सीन तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. उन्होंने खुलासा किया था कि छोटी जुआना के साथ सीन शूट करने के लिए उन्होंने स्मोकिंग तक छोड़ दी थी, ताकि बच्ची पर गलत असर न पड़े. यह बात सुनकर फैंस ने फरदीन की जमकर तारीफ की थी और जुआना को फिर से याद किया था.

21 साल की हो गईं जुआना सांघवी 

Latest and Breaking News on NDTV

अब फिल्म के रिलीज के करीब 18 साल बाद जुआना सांघवी एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिनमें वह 21 साल की हो चुकी हैं. तस्वीरों में जुआना काफी बदल चुकी हैं और उन्हें पहचान पाना आसान नहीं है. फैंस उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखकर इमोशनल भी हो रहे हैं और खुश भी. कई लोगों ने कमेंट कर इच्छा जताई है कि जुआना को एक बार फिर फिल्मों में देखा जाए. हे बेबी की छोटी ‘एंजेल' आज भले ही बड़ी हो गई हों, लेकिन दर्शकों के दिल में उनकी जगह आज भी उतनी ही खास बनी हुई है.

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Juanna Sanghvi, Heyy Babyy, Heyy Babyy Little Angel, Heyy Baby Angel Then And Now, Heyy Babyy Angel Latest Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com