विज्ञापन

बिग बॉस 20 में रीति और काजी के बीच बहस, बेटी के बारे में मनोज तिवारी बोले- डर कर देख रहा हूं

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड के वायरल प्रोमो के बीच मनोज तिवारी का बेटी रीति तिवारी पर रिएक्शन आया है. 

बिग बॉस 20 में रीति और काजी के बीच बहस, बेटी के बारे में मनोज तिवारी बोले- डर कर देख रहा हूं
मनोज तिवारी ने बेटी पर रिएक्शन, रीति तिवारी और काजी तौकीर आमने सामने
नई दिल्ली:

बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर-नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों चर्चा में हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में उनका काजी तौकीर और उदिति पर कसा गया टास्क के दौरान तंज इंटरनेट यूजर्स को खास पसंद नहीं आ रहा है, जिसके चलते उन्हें खरीखोटी सुनाई जा रही है. इसी बीच रीति के पिता और दिग्गज भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने बेटी के गेम को लेकर रिएक्शन दिया और कहा कि वह डर डर कर शो देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.  

मनोज तिवारी ने बेटी के गेम पर क्या कहा

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मनोज तिवारी से उनकी बेटी के गेम पर पूछा गया और कहा कि उनके गेम की तारीफ हो रही है तो उन्होंने हाथ जोड़े और कहा, अरे बस बस. भगवान ठीक से रखे. इसके बाद जब पूछा गया तो मनोज तिवारी ने कहा- बस डर डरकर देखता हूं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

बिग बॉस 20 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक टास्क के दौरान दो टीमें बनीं, जिसमें से एक टीम में रीति, यंग डीएसए, आम्रपाली, लव , आसिफ, स्काउट और मैरी कॉम थीं. वहीं दूसरी टीम में अमन गुप्ता, काजी तौकीर, माही, उदिति अरिश्फा और ईशा थे. इन दोनों के बीच तंज का गेम खेला गया, जिसमें रीति ने काजी तौकीर और उदिति के रिश्ते पर कुछ कमेंट किया, जिससे दोनों का पारा बढ़ गया. जबकि प्रोमो के अंत में काजी मनोज तिवारी से बेटी को समझाने की गुजारिश करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं रीति को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ रहा है. 

रीति ने सुनाया था पिता के साथ रिश्ते और स्ट्रगल की कहानी 

बिग बॉस 20 में स्काउट से बात करते हुए, रीति ने अपने बचपन और अपने पिता के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताया. उन्होंने यह भी बताया कि लोग अक्सर यह मान लेते हैं कि सेलिब्रिटी की बेटी होने का मतलब है कि उन्हें आसानी से उनके पिता की दौलत, शोहरत और मौके मिल जाते हैं. रीति ने  "जब मैं 18 या 19 साल की थी, तो मैंने तय किया कि मैं अपने पिता के साथ समय बिताना चाहती हूं. मैं जानना चाहती थी कि वह किस तरह के इंसान हैं. लेकिन तब तक कुछ चीजों में देर हो चुकी थी. उन्होंने जो कुछ भी कमाया - उनका पैसा, दौलत, नाम, शोहरत और मौके - वे मुझे नहीं मिले. मुझे बस उनका नाम मिला, जिसकी वजह से जहां भी मैं जाती हूं, मुझे सम्मान मिलता है. 

ये भी पढ़ें- गोविंदा संग माथे में सिंदूर लगाए लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं कोमल रानी, सुनीता आहूजा बोली- धोखेबाज होते हैं इंसान 

आगे उन्होंने कहा, मैं मनोज तिवारी की बेटी हूं. मेरे साथ सम्मान जुड़ा है. और उन्होंने मुझे साफ-साफ कह दिया था कि वह मेरे करियर में मेरी मदद नहीं करेंगे. ऐसा किसी बुरी भावना से नहीं कहा था. उन्होंने कहा था कि अगर तुममें काबिलियत है, तो तुम खुद कर लोगी. मैं तुम्हारे लिए यह नहीं करूंगा. मेरे पिता ने मुझे बाहर पढ़ाई करने के लिए ज्यादा पैसे नहीं दिए. क्योंकि मेरे पिता मुझे कुछ नहीं देते. मैं जो मांगती हूं, वह मुझे नहीं मिलता. महीने के खर्च के 20-25 हजार रुपये मिलते हैं और आपको क्या लगता है, मैं महीने के 20,000 रुपये नहीं कमा सकती? कभी-कभी, मैं पेट भरने के लिए दिन में दो बार 10 रुपये का वड़ा पाव खाती हूं. मैं 500 रुपये का डीजल भरवाती हूं. बस उतना ही, जितनी मुझे जरूरत होती है. सबको लगता है कि मैं बहुत अमीर और सुविधा संपन्न परिवार से हूं. लेकिन नहीं, मैं एक आम इंसान हूं. इसलिए, यह मुश्किल है."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Tiwari, Rhiti Tiwari, Bigg Boss 20, Qazi Touqeer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com