विज्ञापन
This Article is From May 25, 2023

नेपाल के राजघराने के संबंध रखती हैं मनीषा कोइराला, नेपाली ब्यूटी की ये 50 तस्वीरें आपको भी कर देंगी दीवाना

मनीषा कोइराला ने अब भले कम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन वह 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक रही हैं. मनीषा कोइराला की न केवल एक्टिंग बल्कि उनकी खूबसूरती की आज भी फैंस तारीफ करते हैं.

नेपाल के राजघराने के संबंध रखती हैं मनीषा कोइराला, नेपाली ब्यूटी की ये 50 तस्वीरें आपको भी कर देंगी दीवाना
मनीषा कोइराला की ये 50 तस्वीरें आपको भी कर देंगी दीवाना
नई दिल्ली:

मनीषा कोइराला ने अब भले कम फिल्मों में नजर आती हैं, लेकिन वह 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में से एक रही हैं. मनीषा कोइराला की न केवल एक्टिंग बल्कि उनकी खूबसूरती की आज भी फैंस तारीफ करते हैं. उन्होंने 1942: लव स्टोरी, बॉम्बे, गुप्त, दिल से और लज्जा जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती से भी सुर्खियां बटोरी हैं. हालांकि मनीषा कोइराला का लुक पहले की तुलना में काफी बदल चुका है. ऐसे में आज हम आपको अभिनेत्री की 50 ऐसी खूबसूरत तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं, जो शायद ही कभी उनके फैंस ने देखी होगी. 

इन दिनों यूट्यूब पर मनीषा कोइराला का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस की अनदेखी तस्वीरें नजर आ रही हैं. बचपन से लेकर फिल्मी करियर में सक्रिय रहने तक, मनीषा कोइराला की 50 खूबसूरत तस्वीरें दिख रही हैं. इन सही तस्वीरों में उनके खूबसूरत अंदाज देखते ही बन रहा है. सोशल मीडिया पर मनीषा कोइराला की इन सभी तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि मनीषा कोइराला का जन्म 16 अगस्त 1970 को नेपाल के काठमांडू में हुआ था. उनके पिता का नाम प्रकाश कोइराला और मां का नाम सुषमा कोइराला हैं. उनके पिता नेपाल राजनीति में कैबिनेट मंत्री हैं. वह नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बिश्वेश्वर प्रसाद कोइराला की नातिन हैं. मनीषा ने वाराणसी के वसंत कन्या महाविद्यालय से पढ़ाई की है. मनीषा बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं, हालांकि मॉडलिंग करने के बाद वह एक्ट्रेस बन गईं. मनीषा कोइराला ने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया. मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट दहाल से 19 जून 2010 को शादी की. यह शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी, और 2012 में इस कपल ने तलाक ले लिया. आखिरी बार मनीषा कोइराला को फिल्म शहजादा में देखा गया था. 

Couple Spotting: एयरपोर्ट पर दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manisha Koirala Childhood Photos, Manisha Koirala Unseen Pics, Manisha Koirala Rare Pics, Manisha Koirala Glamorous Photos, Manisha Koirala 50 Glamorous
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com