विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2025

पड़ोसी देश से आई और बन गई सुपरस्टार, जी जान से पसंद करते थे नाना पाटेकर, ऐसा किया कमबैक फिर बनी 'क्वीन'...पहचाना क्या?

यह एक्ट्रेस 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी और बॉलीवुड से साउथ सिनेमा तक में काम कर चुकी है. हाल ही में इन्होंने ऐसा कमबैक किया कि आज के टाइम की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दिया.

पड़ोसी देश से आई और बन गई सुपरस्टार, जी जान से पसंद करते थे नाना पाटेकर, ऐसा किया कमबैक फिर बनी 'क्वीन'...पहचाना क्या?
तस्वीर में दिख रही इस बच्ची को पहचाना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने डेब्यू फिल्म से ही दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी. यह फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई थी कि इसका एक गाना आज भी लोग गुनगुनाते हैं. यह एक्ट्रेस बॉलीवुड के तीनों खान के साथ फिल्में कर चुकी हैं. 50 की उम्र से भी ज्यादा की यह एक्ट्रेस आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं और अपने दमदार अभिनय के लिए पहचान रखती हैं. इस एक्ट्रेस का नाम बॉलीवुड के शानदार एक्टर नाना पाटेकर के साथ भी जुड़ चुका है. इस वायरल तस्वीर में यह एक्ट्रेस दिख रही है. क्या आप इस एक्ट्रेस को पहचान पाए?

तीनों खान के साथ किया काम

वायरल फोटो में दिख रही यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि 1991 में फिल्म सौदागर के डेब्यू करने वाली मनीषा कोइराला हैं. फिल्म सौदागर का गाना इलू-इलू आज भी लोगों के जुंबा पर रटा हुआ है. मनीषा ने तीनों खान में सबसे पहले सलमान खान के साथ फिल्म संगदिल सनम (1994) में काम किया था. इसके बाद पहली बार शाहरुख खान के साथ फिल्म गुड्डू (1995) में नजर आईं. आमिर खान के साथ मनीषा ने 1995 में फिल्म अकेले हम अकेले तुम की थी. इसके बाद भी मनीषा तीनों खान के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं.

एक्ट्रेस का करियर

मनीषा कोइराला हिंदी से लेकर साउथ सिनेमा तक में एक्टिव हैं. मनीषा ने 1994 में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन की फिल्म क्रिमिनल से डेब्यू किया था. इसके बाद साल 1995 में एक्ट्रेस ने मणिरत्नम की फिल्म बॉम्बे से कॉलीवुड (तमिल) डेब्यू किया था. पिछली बार मनीषा को संजय लीला भंसाली की पहली वेब-सीरीज 'हीरामंडी- द डायमंड बाजार' में मल्लिकाजान के रोल में देखा गया था.

नाना पाटेकर संग हो चुका है ब्रेकअप

बता दें, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर साल 1996 में बनी फिल्म अग्निसाक्षी में पहली बार साथ में आए थे और इस फिल्म से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी. वहीं, दोनों के चर्चे उस वक्त तेज हो गए, जब इसी साल संजय लीला भंसाली ने फिल्म खामोशी बनाई, जिसमें सलमान खान के साथ नाना पाटेकर भी थे. कहा जाता है कि नाना मनीषा को लेकर ज्यादा पजेसिव हो गये थे, जो एक्ट्रेस को पसंद नहीं आ रहा था. इसके बाद नाना का नाम आयशा जुल्का से जुड़ने के बाद दोनों अलग हो गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manisha Koirala, Manisha Koirala Childhood Photo, Manisha Koirala News, Actress Manisha Koirala, Manisha Koirala Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com