विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2021

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें, शेयर की दिल छू लेने वाली इमोजी

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं.

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीरें, शेयर की दिल छू लेने वाली इमोजी
मंदिरा बेदी ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें
  • मंदिरा बेदी ने शेयर की पति राज कौशल के साथ अनदेखी तस्वीरें
  • तस्वीर के साथ बनाया दिल टूटने वाला इमोजी
  • हार्ट अटैक से हुआ था राज कौशल का निधन
नई दिल्ली:

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में दोनों वाइन पीते नजर आ रहे हैं. मंदिरा बेदी द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में कपल काफी खुश लग रहा है. मंदिरा ने फोटोज को शेयर करते हुए दिल टूटने वाला इमोजी बनाया है. इस इमोजी से जाहिर होता है कि पति के गुजरने के बाद वे कितनी टूट गई हैं. मंदिरा के इस पोस्ट पर फैन्स कमेंट्स के जरिए उन्हें सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं. हाल ही में मंदिरा बेदी ने अपनी इंस्टाग्राम डीपी को बदलकर भी ब्लैक कर दिया था.

मंदिरा बेदी के पोस्ट पर आ रहे सितारों के कमेंट्स 

मंदिरा बेदी द्वारा शेयर की गईं इन तस्वीरों पर सितारों के भी कमेंट्स आ रहे हैं. हरभजन सिंह, मौनी रॉय, अदा शर्मा, साइना नेहवाल जैसे सितारों ने मंदिरा की पोस्ट पर कमेंट किया है. वहीं, सोशल मीडिया यूजर्स भी एक्ट्रेस को इस कठिन परिस्थिति में मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘मंदिरा आप बहादुर और मजबूत महिला हैं. मैं प्रार्थना करूंगी इस मुश्किल घड़ी से आप जल्द से जल्द खुद को उबार पाएं'. महज कुछ देर पहले शेयर किये गए इस पोस्ट को 40 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.

हार्ट अटैक से हुआ था राज कौशल का निधन 

बता दें, मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का हाल ही में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया था. राज कौशल ने मात्र 49 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. राज कौशल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता व निर्देशक थे. उन्होंने ‘प्यार में कभी-कभी', ‘शादी का लड्डू' और ‘एंथनी कौन है' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mandira Bedi, Mandira Bedi Video, Mandira Bedi Photos, Mandira Bedi Post, Raj Kaushal, Raj Kaushal Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com