विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2022

मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेट के बाद बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उन्हें देखने के लिए पहुंचे उनके घर 

मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद शनिवार शाम उन्हें  नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के बाद अब वह घर पर हैं. उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हेल्थ अपडेट के लिए उनके घर जाते हुए स्पॉट हुए.

मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेट के बाद बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर उन्हें देखने के लिए पहुंचे उनके घर 
एक्सीडेंट के बाद मलाइका को देखने पहुंचे अर्जुन कपूर
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा की कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद शनिवार शाम उन्हें  नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के बाद अब वह घर पर हैं. उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर हेल्थ अपडेट के लिए उनके घर जाते हुए स्पॉट हुए. अर्जुन कार से उतर कर उनके घर के अंदर जाते हुए दिखे, उन्होंने इस मौके पर स्काई कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक चश्मा पहना हुआ था. मलाइका के एक्सीडेंट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और इस घटना की जांच की जा रही है. 

यह घटना तब घटी जब मलाइका अरोड़ा एक फैशन वीक के ईवेंट से वापस आ रही थी. मलाइका अरोड़ा की हेल्थ को लेकर पुलिस ने बताया है कि मलाइका अब ठीक हैं. उन्हें हल्की चोट आई है. यह एक्सीडेंट मुंबई पुणे एक्सप्रेशवे पर हुई. यहां तीन कारें आपस में टकरा गई थीं. सोशल मीडिया पर कार एक्सीडेंट की फोटो वायरल हो रही हैं, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रही है. 

मलाइका अरोड़ा मॉडलिंग और आइटम नंबर्स के लिए जानी जाती हैं और वह सलमान फैमिली की बहू रही हैं. वह अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं. उनका एक बेटा भी है. वह अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड हैं. दोनों ने साल 2019 में सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. मलाइका और अर्जुन के ब्रेकअप की अफवाहें भी आई, लेकिन कपल और मजबूती से साथ खड़ा हुआ.  दोनों एक दूसरे का काफी खयाल रखते हैं और अपने स्पेशल मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं.  

ये भी देखें: वेकेशन से वापस लौटे कैटरीना कैफ और विक्की कौशल, एयरपोर्ट पर दिखा खास अंदाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Arbaaz Khan, Malaika Arora Birthday, Malaika Arora Fitness Secrets, Malaika Arora In Self Isolation, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Outfits, Malaika Arora Party, Malaika Arora Photos, Malaika Arora Pics, Malaika Arora Trolled, Malaika Arora Viral Video, Malaika Arora Style, Malaika Arora About Clothes, Malaika Arora About Son Arhaan K, Malaika Arora Car Accident, Malaika Arora Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com