विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2021

मलाइका अरोड़ा का सुबह-सुबह दिखा खूबसूरत अवतार, वीडियो शेयर कर बोलीं- थोड़ा देसी तड़का...

मलाइका अरोड़ा का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में मलाइका लाइट ब्राउन कलर के सूट में दिख रही हैं. मलाइका के इस बूमेरंग वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा का सुबह-सुबह दिखा खूबसूरत अवतार, वीडियो शेयर कर बोलीं- थोड़ा देसी तड़का...
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये फोटो
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहती हैं और जिनके बारे में जानने को फैन्स एक्साटेड रहते हैं. मलाइका की फिटनेस के भी खूब दीवाने हैं. वे अक्सर जिम के बाहर पैपराजी को पोज देते हुए स्पॉट होती हैं. मलाइका का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. इस वीडियो में मलाइका लाइट ब्राउन कलर के सूट में दिख रही हैं. मलाइका के इस बूमेरंग वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

वीडियो को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन भी लिखा है. वे लिखती हैं, ‘आज सुबह थोड़ा देसी तड़का'. इस वीडियो में मलाइका खुले बालों और माथे पर छोटी बिंदी के साथ बहुत प्यारी दिख रही हैं. कुछ घंटे पहले शेयर किये गए इस वीडियो पर 83 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए हैं. एक फैन ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है ‘ब्यूटीफुल' तो एक ने लिखा है, ‘आप बहुत प्यारी हो'. लोग फायर और हार्ट इमोजी के साथ भी मलाइका की पोस्ट पर प्यार बरसा रहे हैं.

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को काफी टाइम से डेट कर रही हैं. दोनों ने पब्लिकली अपने प्यार को स्वीकार भी कर लिया है. हाल ही में मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने एक बेहद ही रोमांटिक फोटो शेयर करके मलाइका को जन्मदिन की बधाई दी थी. इस फोटो में मलाइका उन्हें गालों पर किस कर रही थीं और अर्जुन मुस्कुरा रहे थे. मलाइका-अर्जुन के फैन्स को भी यह फोटो खूब पसंद आई थी.

ये भी देखें: Red Notice Review: जानें कैसी है ड्वेन जॉनसन, रयान रेनल्ड और गैल गैडोट की फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Video, Malaika Arora Latest Video, Arjun Kapoor, Malaika Arora Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com