विज्ञापन

10 की उम्र में शुरू की एक्टिंग, बड़े होकर बने हैंडसम सुपरस्टार, 3 शादियों की रही चर्चा

निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहे बॉलीवुड सुपरस्टार ने 10 साल की उम्र से एक्टिंग करना शुरू किया था. हालांकि उनकी फिल्मों से ज्यादा शादियों की चर्चा रही. 

10 की उम्र में शुरू की एक्टिंग, बड़े होकर बने हैंडसम सुपरस्टार, 3 शादियों की रही चर्चा
विनोद मेहरा की फिल्मों से लेकर 3 शादी के बारे में
Facebook
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के 1970 और 1980 के दशक के लोकप्रिय अभिनेताओं की उस सूची में विनोद मेहरा का नाम शुमार है, जो पर्दे पर अपनी स्वाभाविक और भावनात्मक अभिनय शैली के लिए जाने जाते थे. बॉलीवुड अभिनेता विनोद मेहरा की 36वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई गई. इस मौके पर, आइए हम आपको उनके जीवन के बारे में बताते हैं, जिसमें उनके निजी जीवन से लेकर शानदार करियर तक का सफर शामिल है. विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था. उनके पिता का नाम परमेश्वरीदास मेहरा और माता का नाम कमला मेहरा था. विनोद ने महज 10 वर्ष की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया. 

लीड एक्टर बन किया बॉलीवुड पर राज

उन्होंने 1950 के दशक के मध्य में फिल्म 'अदल-ए-जहांगीर' और 'रागिनी' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. वहीं, मुख्य अभिनेता के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1971 की फिल्म 'एक थी रीटा' से की. इसके बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया. तीन दशक लंबे करियर में एक्टर ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया. विनोद मेहरा की कुछ प्रमुख फिल्मों की बात करें, तो उनमें 'अनुराग', 'घर', 'जानी दुश्मन', 'अमर प्रेम', 'बेमिसाल', 'जुर्माना', 'द बर्निंग ट्रेन', 'नागिन', 'खुद्दार', 'साजन बिना सुहागन', 'जुर्माना', 'प्रेम प्रतिज्ञा', 'लाल पत्थर', आदि शामिल हैं. एक्टिंग के अलावा, उन्होंने फिल्म 'गुरुदेव' का निर्माण और निर्देशन किया था, जो उनकी मृत्यु के बाद 1993 में रिलीज हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- Ramayana First Review: LA में प्रीमियर पर ‘रामायणम्' को मिले पॉजीटिव रिव्यू, इंटरनेशनल समीक्षकों ने की जमकर तारीफ

तीन शादियों की रही चर्चा

यूं तो अभिनेता अपनी लाजवाब एक्टिंग के लिए अक्सर सुर्खियों में बने रहते थे, लेकिन फिल्मों से ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी और शादी के लिए लाइमलाइट में बने रहते थे. विनोद मेहरा के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने तीन शादियां की थीं. उन्होंने पहली शादी मां की मर्जी से मीना ब्रोका से की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा नहीं चला और 1978 में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री बिंदिया गोस्वामी से दूसरी शादी की, लेकिन कुछ ही वर्षों बाद यह रिश्ता भी टूट गया.

इसके बाद मेहरा ने तीसरी शादी किरण मेहरा से की. कपल के दो बच्चे हुए. 30 अक्टूबर 1990 को महज 45 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. हालांकि, अपनी तीन शादियों के अलावा, विनोद मेहरा का नाम अभिनेत्री रेखा के साथ भी काफी सुर्खियों में रहा. उनके और अभिनेत्री रेखा के बीच अफेयर और गुपचुप शादी की खबरें भी काफी चर्चित रहीं. 

ये भी पढ़ें- लता और किशोर का 45 साल पुराना गाना, जिसके टाइटल पर बना 665 एपिसोड का सीरियल, अमीर परिवार का लड़का और गरीब लड़की कहानी

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Mehra, Vinod Mehra Wife, Vinod Mehra Movies, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com