- मलाइका अरोड़ा ने नो फिल्टर में बताई बेटे अरहान से जुड़ी खास बात
- एक्ट्रेस ने कहा कि मेरे लिए मेरा बेटा सबकुछ है, लेकिन...
- अपनी फोटो और वीडियो से खूब धमाल मचाती हैं मलाइका अरोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. दरअसल, नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर' में अपने इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातें बताईं. उन्होंने शो में बताया कि वह अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से किस तरह शादी करना चाहती हैं. उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह काम करती थीं और डिलीवरी के 40 दिन बाद ही उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी थी. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) को लेकर एक और बड़ी बात बताई है. उन्होंने बताया कि उनका बेटा अरहान उनके लिए सबकुछ है, लेकिन उनका डॉगी कैस्पर भी उनके लिए बहुत मायने रखता है.
अक्षय कुमार की फिल्म ने 14वें दिन भी मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बताया कि कई बार अरहान (Arhaan Khan) बोलते भी हैं कि आप मुझसे ज्यादा उसे प्यार करती हो. इसके अलावा उन्होंने बताया कि वह अरहान और कैस्पर में से किसी एक को नहीं चुन सकतीं. इस बारे में बताते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, "मेरा बेटा हमेशा कहता है कि आप मुझसे ज्यादा उसे प्यार करते हो. वो हमेशा मुझसे पूछता भी रहता है कि मम्मा आप मुझसे ज्यादा प्यार करती हैं कि कैस्पर से? इस पर मेरा जवाब होता है कि मेरे पास दो लड़के हैं और ये आप दोनों ही हो और मैं आप दोनों से एक जैसा ही प्यार करती हूं. इसके बाद भी अरहान कहते हैं कि आप मुझे चुनो और कहो मैं आपके लिए नंबर 1 पर हूं. लेकिन मैं ऐसा नहीं कह सकती, क्योंकि मेरे लिए दोनो ही एक जैसे हैं."
केबीसी की इस कंटेस्टेंट की कहानी सुनकर भावुक हुए बिग बी
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने 'नो फिल्टर' में बताया कि अगर आप जानवर प्रेमी हों, चाहे वह कैट हो या डॉग, दोनों ही आपके परिवार का एक हिस्सा बन जाते हैं. इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने शो में काफी बातें बताईं. मलाइका अरोड़ा ने कहा कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लगता है कि मैं उनकी फोटो अच्छी क्लिक नहीं करती, जबकि वह शानदार फोटो क्लिक करते हैं. बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने रिलेशन को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं. हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें दोनों ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे थे.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं