बात जब ऐसी अभिनेत्रियों की हो जिन्हें अभिनय के साथ डांस में भी महारत हासिल हो, तो माधुरी दीक्षित का नाम प्रमुखता से लिया जाना लाजमी है. एक्टिंग वर्ल्ड में माधुरी भले ही फिलहाल पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो, लेकिन उनके डांस के दीवानों की संख्या लाखों में हैं. माधुरी को नाचते हुए देखना उनके फैन्स को बेहद पसंद है. यही वजह है कि हाल ही में मुगल-ए-आजम के हिट गाने 'जब प्यार किया तो डरना क्या...' पर माधुरी दीक्षित ने परफॉर्म किया तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लगी तारीफ की झड़ी
एक क्लासिक फिल्म का क्लासिक गाना, जिसे फिल्म के पर्दे पर मधुबाला जैसी लीजेंड्री एक्ट्रेस ने प्रस्तुत किया हो, उसपर माधुरी दीक्षित जैसी मंझी हुए अभिनेत्री व डांसर परफॉर्म करे तो लोगों का उत्साहित होना स्वाभाविक है. फिल्मफेयर के मंच पर माधुरी दीक्षित के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. फैन्स ने इस पर तारीफों की झड़ी लगा दी है. कोई उन्हें मधुबाला की तरह खूबसूरत कह रहा है तो कोई उन्हें दुनिया की बेस्ट डांसर का खिताब दे रहा है.
गजब के हैं माधुरी के फेशियल एक्सप्रेशन्स
हालांकि इस डांस में माधुरी कैजुअल ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक कलर का जैकेट और पैंट पहनी हुई है. इससे लगता है कि ये डांस परफॉर्मेंस प्री प्लांड नहीं था. इसके बाद भी माधुरी के डांसिंग मूवमेंट्स और उनके फेशियल एक्सप्रेशन्स उन उनके फैन्स को बहुत पसंद आ रहे हैं. यही वजह है कि उन्हें हिन्दी फिल्मों की श्रेष्ठ ड्रांसिंग एक्ट्रेसेस में गिना जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं