विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2020

Madhuri Dixit 'लो चली मैं' सॉन्ग सुनकर नहीं कर पाईं कंट्रोल, ऑनस्क्रीन बहन के साथ यूं किया डांस- देखें Video

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने रेणुका शहाणे को जन्मदिन (Renuka Shahane Birthday) की बधाइयां देते हुए एक डांस वीडियो भी शेयर किया है.

Madhuri Dixit 'लो चली मैं' सॉन्ग सुनकर नहीं कर पाईं कंट्रोल, ऑनस्क्रीन बहन के साथ यूं किया डांस- देखें Video
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने ऑनस्क्रीन बहन के साथ किया झूमकर डांस
  • माधुरी दीक्षित ने ऑनस्क्रीन बहन के साथ किया जमकर डांस
  • वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने दी रेणुका शहाणे को जन्मदिन की बधाई
  • माधुरी दीक्षित का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी ऑनस्क्रीन बहन यानी रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां दी हैं. उन्होंने रेणुका शहाणे को जन्मदिन (Renuka Shahane Birthday) की बधाइयां देते हुए एक डांस वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में नजर आ रहा है कि हम आपके हैं कौन का गाना सुनते ही माधुरी दीक्षित खुद को रोक नहीं पाती हैं और अपनी ऑनस्क्रीन बहन के साथ जमकर डांस करती हैं. माधुरी द्वारा साझा किया गया यह वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) के साथ अपना डांस वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "हमारी एक साथ कई ऐसी यादें हैं, जो हमेशा बनी रहेंगी. हम आपके हैं कौन से अब तक तक आपके साथ समय गुजारना काफी मजेदार अनुभव रहा है. मैं आपको आपके जन्मदिन पर ढेर सारी बधाइयां देती हूं और आपका यह साल भी अच्छा गुजरे." वीडियो में नजर आ रहा है कि कुर्सी पर बैठी माधुरी दीक्षित जैसी ही लो चली मैं अपने देवर की बारात लेकर गाना सुनती हैं, वह खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और रेणुका शहाणे के साथ जमकर डांस करती हैं. 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के इस वीडियो में दोनों ऑनस्क्रीन बहनों का अंदाज और प्यार देखने लायक है. बता दें कि माधुरी दीक्षित ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. आखिरी बार एक्ट्रेस 'कलंक' और 'टोटल धमाल' फिल्म में नजर आई थीं. इसके अलावा माधुरी डांस रिएलिटी शो भी जज करती हुई दिखाई देती हैं. वहीं, रेणुका शहाणे (Renuka Shahane) की बात करें तो वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. समसामयिक मुद्दों पर रेणुका शहाणे बेबाकी से अपनी राय पेश करती हैं. 
 

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Renuka Shahane, Madhuri Dixit Dance Video, Renuka Shahane Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com