विज्ञापन
This Article is From May 07, 2020

माधुरी दीक्षित ने 'तम्मा तम्मा' सॉन्ग पर डांस से बांधा समां, थ्रोबैक Video ने मचाया धमाल

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

माधुरी दीक्षित ने 'तम्मा तम्मा' सॉन्ग पर डांस से बांधा समां, थ्रोबैक Video ने मचाया धमाल
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का वीडियो हुआ वायरल
  • माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • 'तम्मा तम्मा' सॉन्ग पर डांस से बांधा समां
  • थ्रोबैक वीडियो ने मचाया धमाल
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और नए-नए वीडियो के माध्यम से फैन्स मनोरंजकर कर रही हैं. साथ ही उनके थ्रोबैक वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं. माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं. माधुरी दीक्षित इस दौरान 'तम्मा तम्मा' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं. यह वीडियो किसी अवॉर्ड फंक्शन का दिखाई पड़ता है. माधुरी दीक्षित के इस डांस वीडियो को उनके फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को उनके बेहतरीन डांस मूव्स के लिए जाना जाता है. उन्होंने स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान बेहतरीन डांस से सबका दिल जीत लिया. इस वीडियो को हजारों व्यूज मिल चुके हैं. माधुरी दीक्षित का हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उनके बेटे तबला बजाते नजर आ रहे थे तो वहीं एक्ट्रेस तबले की धुन पर ही थिरकती दिखाई दे रही थीं. इसके साथ ही माधुरी दीक्षित ने अपने बेटे को भी कथक करना सिखाया. एक्ट्रेस के इस वीडियो को लेकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी. 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बीते साल कलंक और टोटल धमाल में नजर आई थीं. माधुरी दीक्षित रियलिटी टीवी शो पर बतौर जज वापसी करने वाली हैं. रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के नए सीजन में वह नजर आएंगी. क्वारंटीन अवधि को ध्यान में रखते हुए उन्होंने डांस के प्रति उत्साही लोगों से अपने घरों के किसी भी कोने को चुनने और फिर अपनी डांस प्रतिभा दिखाने के लिए एक वीडियो रिकॉर्ड करने का आग्रह किया है. माधुरी दीक्षित आने वाले दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit Dance, Madhuri Dixit Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com