विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

'धक धक' गर्ल Madhuri Dixit ने ब्लैक साड़ी में यूं किया जबरदस्त बेली डांस, Video ने मचा दी धूम

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में वुमनिया सॉन्ग पर बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

'धक धक' गर्ल Madhuri Dixit ने ब्लैक साड़ी में यूं किया जबरदस्त बेली डांस, Video ने मचा दी धूम
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने 'वुमनिया' (Womania) सॉन्ग पर शानदार अंदाज में किया बेली डांस
  • माधुरी दीक्षित ने ब्लैक साड़ी में किया शानदार बेली डांस
  • वुमनिया सॉन्ग पर शानदार अंदाज में थिरकती दिखीं एक्ट्रेस
  • माधुरी दीक्षित का वीडियो खूब हो रहा है वायरल

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. डांस का भी कोई ऐसा स्टेप नहीं है जो माधुरी दीक्षित न कर पाती हों. इस बात का सबूत उनके एक वीडियो में साफ देखने को भी मिल रहा है. दरअसल, माधुरी दीक्षित का एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह जबरदस्त अंदाज में वुमनिया सॉन्ग पर बेली डांस करती हुई नजर आ रही हैं. खास बात तो यह है कि उनका यह डांस देख दर्शक और जज भी उनके लिए तालियां बजाते नहीं थक रहे हैं.

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसने देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. माधुरी के इस वीडियो को अब तक 22 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक साड़ी में जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में उनके अंदाज को लेकर हर कोई उनकी खूब तारीफें कर रहा है. बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने यूं अपने डांस से लोगों का ध्यान खींचा हो. 

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों घर पर रहते हुए भी अकसर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. वह अपनी फोटो और वीडियो साझा कर अपनी हर एक्टिविटी को फैंस के साथ शेयर करती हैं. एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो बीते साल माधुरी दीक्षित दो बॉलीवुड फिल्मों में नजर आई थीं, जिसमें कलंक और फिल्म टोटल धमाल शामिल है. दोनों ही फिल्मों में एक्ट्रेस के अंदाज को काफी पसंद किया गया था. इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने डांस दीवाने शो को भी जज किया था. इन दिनों भी एक्ट्रेस घर पर रहकर अपने फैंस को डांस के लिए प्रेरित करती रहती हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Video, Madhuri Dixit Belly Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com