विज्ञापन

पहली मोहब्बत को बयां करता यह 27 साल पुराना गाना, इसके बिना नहीं पूरी होती थी दूरदर्शन की रंगोली, अलका- कुमार सानू की आवाज में कल्ट, YouTube पर करोड़ों में व्यूज

पहला प्यार हो या प्यार का इजहार प्रेमियों के लिए बॉलीवुड गाने किसी सौगात की तरह हैं. कई बार लवर्स अपने दिल के जज्बात जाहिर करने के लिए फैंस इन गानों का सहारा लेते हैं. ये गाने हर जेनरेशन के फेवरेट हैं. आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो 90 के दशक का है.

पहली मोहब्बत को बयां करता यह 27 साल पुराना गाना, इसके बिना नहीं पूरी होती थी दूरदर्शन की रंगोली, अलका- कुमार सानू की आवाज में कल्ट, YouTube पर करोड़ों में व्यूज
पहली मोहब्बत को बयां करता यह 27 साल पुराना गाना
नई दिल्ली:

पहला प्यार हो या प्यार का इजहार प्रेमियों के लिए बॉलीवुड गाने किसी सौगात की तरह हैं. कई बार लवर्स अपने दिल के जज्बात जाहिर करने के लिए फैंस इन गानों का सहारा लेते हैं. ये गाने हर जेनरेशन के फेवरेट हैं. आज हम ऐसे ही एक गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो 90 के दशक का है. फिल्म हिट हुई थी और गानों ने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फिल्म अपनी कहानी के साथ ही अपने गानों के लिए भी पॉपुलर हुई थी.  यह गानाआज भी उतना ही पसंद किया जाता है, जितना 90s में किया गया था. इस सदाबहार गाने के खूब कैसिट्स बिके थे. खास बात यह है कि इृस फिल्म में नए चेहरे नजर आए थे     और फिल्म की रिलीज के बाद रातोंरात स्टार बन गए थे. हालांकि जल्द ही उनका स्टारडम खत्म हो गया और बॉलीवुड से गायब हो गए. हालांकि यह फिल्म और उनपर फिल्ममाए गए गाने सदाबहार हैं. दिलचस्प बात यह है कि जिस संगीतकार ने सुपरहिट गीत बनाया था, वह भी विवादों में घिरा हुआ था. आज भी मोहब्बत को बयां करने के लिए यह गाना बेस्ट च्वॉइस है.

यह भी पढ़े - जब शाहरुख से ऐश्वर्या हो गई थी हर्ट, 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों से करवाया बाहर, वजह भी नहीं बताई

हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है, सिर्फ तुम (Sirf Tum) का सुपरहिट गाना,  जिसमें संजय कपूर और प्रिय गिल लीड रोल में थे. फिल्म की कहानी दीपक (संजय कपूर) और आरती (प्रिया गिल) की है, जिन्हें चिट्ठी के जरिए एक-दूसरे से इश्क हो जाता है. दोनों एक-दूसरे से कभी नहीं मिले, लेकिन खतों के जरिए वह एक दूजे को दिल दे बैठते हैं. 

मोहब्बत को बयां करता है गाना 
दीपक और आरती दोनों की यह पहली मोहब्बत है. दोनों की मोहब्बत को बयां करने के लिए एक गाना बनाया गया जिसके बोल हैं 'पहली पहली बार मोहब्बत की है' (Pehli Pehli Baar Mohabbet Ki Hai). इसके बोल दिल छू लेने वाले थे, जिसे समीर अंजान ने लिखा था.

यह भी पढ़े - 90s के गानों के दीवाने हैं तो दिल को सुकून देगा सुनील- सोनाली का 31 साल पुराना गाना, अभिजीत भट्टाचार्य- अलका याग्निक की आवाज में अमर

YouTube पर करोड़ों में व्यूज 
इस बेहद खूबसूरत गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने आवाज दी है. दोनों की मधुर आवाज ने इस गाने को सदाबहार बना दगिया. यह कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग्स में से एक है. यूट्यूब पर गाने पर मिलियन में व्यूज हैं. फिल्म से ज्यादा हिट इसके गाने हुए थे.

फिल्म के बारे में 
बता दें कि सिर्फ तुम वर्ष 1999 में रिलीज हुई थी. यह एक बेहद लोकप्रिय बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अहथियन ने किया था और इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था. यह फिल्म 1996 की तमिल फिल्म कादल कोट्टै का रीमेक थी. फिल्म में संजय कपूर (दीपक) और प्रिया गिल (आरती) लीड रोल में थे. इसके अलावा सुष्मिता सेन, जैकी श्रॉफ और मोहनीश बहल भी अहम रोल में थे. सलमान खान गेस्ट रोल में थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alka Yagnik Kumar Sanu Hits, Alka Yagnik Kumar Sanu Songs, Sirf Tum Actress, Sirf Tum Movie, Priya Gill Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com