विज्ञापन

32 साल पहले हिट हुआ था माधुरी दीक्षित का 'चने के खेत में' गाना, धक धक गर्ल को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे बोल, सरोज खान ने अपने जादू से बना दिया सुपरहिट

माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आए थे. इस फिल्म के गाने खासा पसंद किए गए थे खासतौर पर माधुरी का 'चने के खेत' में तो आज भी डांस परफॉर्मेंस के लिए पहली पसंद होता है.

32 साल पहले हिट हुआ था माधुरी दीक्षित का 'चने के खेत में' गाना, धक धक गर्ल को बिल्कुल पसंद नहीं आए थे बोल, सरोज खान ने अपने जादू से बना दिया सुपरहिट
अंजाम फिल्म में माधुरी दीक्षित का ये गाना आज भी किया जाता है पसंद
Social Media
नई दिल्ली:

अंजाम फिल्म साल 1994 की चर्चित फिल्म थी. डर और बाजीगर के बाद ये शाहरुख खान की तीसरी फिल्म थी जिसमें वे नेगेटिव रोल में नजर आ रहे थे. इसके अलावा शाहरुख और माधुरी की जोड़ी की यह पहली फिल्म थी. इसके अलावा जिस चीज ने इस फिल्म को खूब चर्चा दिलाई थी वो थे इसके गाने. बड़ी मुश्किल है, कोल्हापुर से आई हूं, तू सामने जब आता है, चने के खेत में ये कुथ ऐसे नंबर्स हैं जो आजतक सुने और पसंद किए जाते हैं. खासतौर पर कोल्हापुर से आई हूं और चने के खेत में तो आज भी डांसिंग नंबर के तौर पर याद रखा जाता है. आज हम आपको 'चने के खेत में' से जुड़ा एक मजेदार फैक्ट बताने जा रहे हैं. बात दरअसल ये है कि माधुरी को इस गाने के डांस स्टेप बिल्कुल पसंद नहीं आए थे.

माधुरी को नहीं पसंद आए थे 'चने के खेत में' के डांस स्टेप!

माधुरी दीक्षित ने एक बार जूम के साथ इंटरव्यू में पूरा किस्सा बताया था. माधुरी ने बताया, इस गाने के स्टेप बहुत पॉपुलर हुए थे. जब राहुल रवैल इस गाने को शूट कर रहे थे उन्होंने मुझे और सरोज जी को इसे सुनाया. मैंने कहा कि मुझे ये पसंद नहीं आया. इस पर उन्होंने कहा, तुम्हें पसंद नहीं आया ओके हम इसे दोबारा करेंगे. सरोज जी हमेशा एक्टिंग पर ध्यान देती थीं. वो चाहती थीं कि हर शब्द के साथ एक्सप्रेशन झलके. फिर हमने मिलकर चने के खेत में किया और ये गाना सुपर-डुपर हिट रहा. बता दें कि इस सदाबहार गाने का म्यूजिक आनंद-मिलिंद ने दिया था और इसके बोल समीर ने लिखे थे.

शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, दीपक तिजोरी की अंजाम की कहानी

शिवानी चोपड़ा (माधुरी) एयर इंडिया में एयर होस्टेस हैं. वह अपनी बहन पद्मिशा और बहनोई मोहनलाल के साथ रहती हैं, जो शराबी हैं और घोड़ों की रेस पर अपनी सारी कमाई दांव पर लगा देते हैं. शिवानी की मुलाकात विजय अग्निहोत्री से होती है, जो एक इंडस्ट्रियलिस्ट है और पहली ही मुलाकात उसे दिल दे बैठता है. लेकिन शिवानी उसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखातीं. विजय पहले शिवानी को अपने बिजनेस के लिए मॉडलिंग करने के लिए कहते हैं, लेकिन वह इस पर कोई जवाब नहीं देती. वह शिवानी को रिझाने की कोशिश करता है लेकिन हर बार असफला हाथ लगती है. विजय अपनी मां पद्मा को बताता है कि वह केवल शिवानी से ही शादी करेगा.

जब वे शिवानी के परिवार से उसका हाथ मांगने जाते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि शिवानी की शादी एयर इंडिया के पायलट अशोक चोपड़ा से हो रही है. विजय का दिल टूट जाता है, वह सदमे में आ जाता है और निराश हो जाता है, वहीं शिवानी और अशोक की शादी के तुरंत बाद ही पोस्टिंग हो जाती है और वे अमेरिका चले जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

चार साल बाद भी विजय शिवानी को भुला नहीं पाता और अपनी मां के लाए सभी रिश्ते रिजेक्ट कर देता है. अब शिवानी और अशोक की एक बेटी है, पिंकी. शिवानी ने एयर होस्टेस की नौकरी छोड़ दी और मानसिक और शारीरिक रूप से विकलांगों के अस्पताल में सेवा करती है. विजय शिवानी के करीब आने की उम्मीद में अशोक से दोस्ती कर लेता है. वह अपनी खुद की एयरलाइन शुरू करने की प्लानिंग बनाता है, जहां वह अशोक को अच्छी सैलरी और पोजीशन देता है. विजय के इरादों से अनजान अशोक, शिवानी की बातों पर यकीन नहीं करता, जो उसे विजय की असलियत समझाने की कोशिश करती है. अब कहानी आगे क्या मोड़ लेती है. इसे जानने के लिए देख डालिए फिल्म. इसकी एक हिंट आपको 'चने के खेत में' गाने से भी मिल जाएगी.   

यह भी पढ़ें: सलमान खान बीमार नहीं, 60 में कर रहे 25 वाले लुक की तैयारी, घटाया 16 किलो वजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjaam, Shah Rukh Khan, Madhuri Dixit, Saroj Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com