विज्ञापन

सलमान खान बीमार नहीं, 60 में कर रहे 25 वाले लुक की तैयारी, घटाया 16 किलो वजन

सलमान खान की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर खासी चिंता का माहौल था लेकिन अब मामला कुछ और ही सामने आया है. भाईजान ने खुद सनसनीखेज खुलासे से सबको हैरान कर दिया.

सलमान खान बीमार नहीं, 60 में कर रहे 25 वाले लुक की तैयारी, घटाया 16 किलो वजन
क्यों कम हुआ सलमान खान का वजन?
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान, दबंग स्टार, फैन्स के फेवरेट, दोस्तों के दोस्त और पब्लिक के भाईजान दो भी करते हैं चर्चा में रहते हैं. हाल में अपने लुक की वजह से खबरों में थे. वजन थोड़ा घटा और जरा कमजोर दिखे तो लोगों को उनकी सेहत की चिंता सताने लगी. जब सोशल मीडिया पर सलमान की सेहत को लेकर कुछ ज्यादा ही बातें हो गईं तो उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जवाब दिया. सलमान ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा 'आप लोगों की तबीयत कैसी है?' सलमान ने सेहत को लेकर उठी चिंता को तो शांत करा दिया लेकिन सवाल वहीं का वहीं कि आखिर भाई का वजह कम क्यों हो रहा है. इस सवाल का जवाब फाइनली इतने दिन बाद रियलिटी शो अलायंस पर मिला जहां सलमान अपने भाई सोहेल से मिलने पहुंचे थे.

सोहेल-सलमान की मुलाकात में खुला राज

सलमान खान हाल में अपने भाई सोहेल खान से मुलाकात करने के लिए अलायंस के सेट पर पहुंचे. यहां जब वह सोहेल के पास जाते हैं तो सोहेल अपनी टीशर्ट ऊपर कर ऐब्स दिखाते हैं. इस पर आवाज आती है 12 किलो. इसके जवाब में सलमान खान कहते हैं मैंने 16 किलो वजन घटाया है. सलमान की इस बात से साफ है कि भाईजान किसी बीमारी की वजह से कमजोर नहीं हुए बल्कि ये ट्रांसफॉर्मेशन उन्होंन अपनी मेहनत से किसी फिल्मी प्रोजेक्ट के लिए की है. 

प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो सलमान खान की मातृभूमि रिलीज के लिए तैयार है. इसके अलावा वे दिल राजू की फिल्म पर काम कर रहे हैं. भाईजान की किक 2 भी पाइपलाइन में है. इस तरह और भी कुछ प्रोजेक्ट्स हैं जिनके लिए सलमान ने शायद फिट रहने की कमिटमेंट की है और एक बार अगर भाई कमिटमेंट कर दें फिर वो अपने आप की भी नहीं सुनते. 

यह भी पढ़ें: 7 साल पहले जिस बीमारी की वजह से खतरों के खिलाड़ी से बाहर हुई थी बालिका वधू की आनंदी, फिर उसी की वजह से बनी कमजोर कंटेस्टेंट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Sohail Khan, Salman Khan Transformation, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com