विज्ञापन

Maa Inti Bangaaram box office collection day 1: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने यशोदा, घाटी, द गर्लफ्रेंड की ओपनिंग को पछाड़ा, पहले दिन कमाए 10 करोड़

नंदिनी रेड्डी द्वारा निर्देशित 'मा इंति बंगारम' इस फिल्म ने समांथा की पिछली सबसे बड़ी सोलो ओपनर फिल्म 'यशोदा' के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

Maa Inti Bangaaram box office collection day 1: सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने यशोदा, घाटी, द गर्लफ्रेंड की ओपनिंग को पछाड़ा, पहले दिन कमाए 10 करोड़
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ने यशोदा को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली:

Maa Inti Bangaaram box office collection day: सामंथा रुथ प्रभु स्टारर नंदिनी रेड्डी की एक्शन फिल्म 'मा इंति बंगारम' इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. 'राज एंड डीके' फेम राज निदिमोरू द्वारा बनाई गई यह फिल्म, एक ऐसी महिला की कहानी है जो अपने हिंसक अतीत से अपने परिवार को बचाने की कोशिश करती है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म की ओपनिंग ने 'यशोदा', 'घाटी' और 'द गर्लफ्रेंड' जैसी फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.  

'मा इंति बंगारम' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, 'मा इंति बंगारम' ने भारत में अपनी ओपनिंग डे पर 5.35 करोड़ नेट कमाई की. फिल्म ने 2038 शो में 36% ऑक्यूपेंसी दर्ज की. नंदिनी द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने समांथा की पिछली सबसे बड़ी सोलो ओपनर फिल्म 'यशोदा' के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. 2022 की डिस्टोपियन थ्रिलर फिल्म 'यशोदा' ने भारत में अपने पहले दिन 3.06 करोड़ (नेट) कमाए थे.

यह भी पढ़ें- पहली ही फिल्म से रातों रात स्टार बनी यह बच्ची, 'दिलजले'से शुरू हुई लव स्टोरी, फिर इस तरह हेमा मालिनी की भतीजी बनी जूही चावला की देवरानी

यह नहीं'मा इंति बंगारम' ने अनुष्का शेट्टी की 2025 की फिल्म 'घाटी' की ओपनिंग  कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. फिल्म ने 2 करोड़ की ओपनिंग दर्ज की थी. रश्मिका मंदाना की 2025 की फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' ने 1.30 करोड़ कमाए थे. इसने समांथा और नंदिनी की 2019 की हिट फिल्म 'ओह! बेबी' की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया है, जिसने  ओपनिंग पर 2.5 करोड़ कमाए थे.  

'मा इंति बंगारम' के बारे में

'मा इंति बंगारम' का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है. इसे राज निदिमोरू ने बनाया है और सामंथा, राज और हिमांक रेड्डी डुव्वुरु ने 'ट्रलाला मूविंग पिक्चर्स' के तहत प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सामंथा लीड रोल में हैं. साथ ही गुलशन देवैया, दिगंत मंचले, गौतमी, श्रीमुखी, मंजूषा मुक्काविल्ली और अन्य कलाकार भी हैं.

यह भी पढ़ें- Tamannaah Bhatia Home Tour: बालकनी में जकूजी, विदेशी स्टाइल किचन, तमन्ना भाटिया के लग्जरी आशियाने को देख दंग रह गईं फराह खान

यह फिल्म स्वर्ण सामंथा की कहानी है, जो शादी के बाद पहली बार अपने पति अनिरुद्ध (दिगंत) के माता-पिता से मिलती है. वह उन पर अच्छा प्रभाव डालने और खाना पकाने व घर संभालने की अपनी (ना के बराबर) स्किल्स से उनका दिल जीतने की कोशिश कर रही होती है, तभी करुणा (गुलशन) वापस आकर उसकी बनाई हुई चीजों को बिगाड़ने लगती है. स्वर्ण को अपने परिवार को अपने अतीत के बारे में बताए बिना मुकाबला करने का कोई तरीका खोजना होगा.
 

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
Consulting News Writer
2014 में पत्रकारिता की शुरुआत. चौथी दुनिया, सन्मार्ग, अमर उजाला, जनसत्ता जैसे संस्थानों में रिपोर्टिंग की बारीकियों को सीखा. फिल्म, टेक, हेल्थ, आर्ट ए... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maa Inti Bangaaram Review, Samantha Ruth Prabhu Film, Samantha Ruth Prabhu Films, Samantha Ruth Prabhu  film, Samantha Ruth Prabhu  news
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com