रामायणम् का ट्रेलर आया, हर तरफ शोर मच गया. फिल्म की कास्ट से लेकर के सीन्स और हर किरदार के बारे में खूब चर्चा हुई. इस बीच सीता के रोल को भी लोगों ने खूब सराहा. साईं पल्लवी को सीता के रोल में देखकर कुछ लोगों ने तारीफ की, तो किसी ने उनको रामानन्द सागर की रामायण वाली सीता से कंपेयर किया. सोशल मीडिया इस समय सीता की तस्वीरों से भरा हुआ है. इसी बीच कंगना रनौत ने भी एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो सीता बनी हुई हैं.
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की, जिसमें वो सीता बनी नजर आई हैं. इस फोटो में उनके साथ राम और हनुमान भी नजर आए. इस फोटो में 40 साल की एक्ट्रेस सीता के रूप में स्टेज पर अपने क्लासमेट्स के साथ खड़ी हैं. स्टोरी के कैप्शन में उन्होंने अपने क्लासमेट्स के नाम भी बताए हैं. कैप्शन में लिखा था, 'राम-चंद्रेश कुमारी, हनुमान जी-पारुल मोदगिल, 1997 बैच, हिल व्यू पब्लिक स्कूल (सरकाघाट), जिला-मंडी.'
ये भी पढ़ें: रामायणम् में 56 साल की ये एक्ट्रेस निभा रही 40 साल के रावण की मां का किरदार, रजनीकांत से है खास कनेक्शन

Photo Credit: Instagram
इसके साथ ही दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में, उन्होंने सीता के रूप में अपनी क्लोज-अप फोटो शेयर की है.

4000 करोड़ के बजट के साथ बनाई गई फिल्म रामायणम् ने ट्रेलर रिलीज के बाद ही अपनी धाक जमाई है. अब इंतजार है फिल्म की रिलीज का जब दीवाली पर ये रिलीज होगी. तब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचा पाती है. सालों से रामायण को लेकर लोगों के मन में जो छवि बनी हुई है, क्या ये रामायण उस पर खरी उतरेगी या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं