बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों की सुपरहिट एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का एक गाना ही कई बार फिल्म हिट होने की गारंटी बन जाती है. तमन्ना अगर टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं तो उनका घर भी अपने इलाके में सबसे टॉप पर है. फराह खान और उनके कुक दिलीप हाल ही में लोखंडवाला में तमन्ना भाटिया के घर गए थे. फराह ने इस घर को इलाके का सबसे बेहतरीन घर बताया. बाहर से देखने पर घर का लुक काफी सिंपल लगता है, जिसमें ग्रे रंग का एक साधारण एंट्री डोर है. लेकिन अंदर कदम रखते ही एक लग्जीरियस और शानदार जगह दिखाई देती है, जिसमें अच्छी लाइटिंग, हल्के बेज रंग की दीवारें, आइवरी रंग की डिटेलिंग और हल्के गुलाबी रंग की डाइनिंग टेबल है.

कोना-कोना खूबसूरत
तमन्ना के इस आलिशान घर के लिविंग एरिया में एक आरामदायक सफेद सोफा है, जिस पर गहरे रंगों वाले तिकोने कुशन रखे हैं. ये कुशन घर के न्यूट्रल रंगों के बीच एक अलग और अट्रैक्टिव कंट्रास्ट पैदा करते हैं. एंट्री फोयर में लकड़ी का काम किया गया है, जबकि ऑलिव-ग्रीन रंग की एक खास दीवार और इनडोर प्लांट्स घर के अंदर ग्रीनरी का अहसास कराते हैं. दिलचस्प बात यह है कि पूरे घर में सिर्फ एक ही पेंटिंग लगी है, सिटिंग एरिया के ठीक सामने है. उसकी ओर इशारा करते हुए तमन्ना ने कहा, "मेरे पास कला का यही एक पीस है."

यह भी पढ़ें- धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह ने खरीदी महंगी स्पोर्ट्स कार, कीमत इतनी की दिल्ली-एनसीआर में आ जाएं 1-1 करोड़ के 6 फ्लैट
घर में लगा है बड़ा सा एक्वेरियम
घर का ज्यादातर फर्नीचर ब्लैक-एंड-व्हाइट थीम वाला है, जिसमें बीच-बीच में कुछ रंगीन चीजें भी हैं. एक एक्वेरियम घर के इंटीरियर को सुकून देने वाला एहसास देता है. उसे देखकर फराह ने पूछा, "क्या इसका फेंग शुई से कोई लेना-देना है?" थोड़ी उलझन में तमन्ना ने माना, "इसके पीछे कुछ महत्व तो है. कुछ अच्छे भाग्य से जुड़ा है. लेकिन मुझे पक्का नहीं पता." फराह ने तुरंत जवाब दिया, "जो भी हो, यह काम तो कर रहा है."

रैप-अराउंड बालकनी
इसके बाद टूर तमन्ना की खूबसूरती से डिजाइन की गई रैप-अराउंड बालकनी की ओर बढ़ा. यहां बने बड़े से जकूजी ने फराह खान का ध्यान खींचा. उसकी ओर इशारा करते हुए फराह ने तमन्ना से पूछा, "इसे कौन इस्तेमाल करता है?" तमन्ना हंसीं और जवाब दिया, "मैंने इसे अपनी पूरी जिदगी में सिर्फ तीन बार इस्तेमाल किया है."

फराह ने मजाक में कहा, "कहीं ऐसा तो नहीं कि पूरा परिवार एक साथ जकूजी में बैठता हो?" तमन्ना ने जवाब दिया, "हम सब एक साथ नहीं जा सकते. मेरे अलावा कोई और उसमें फिट नहीं आता."
उन्होंने आगे कहा, "जब मेरे दोस्त आते हैं तो मुझे बहुत मजा आता है. मेरी बहुत सारी सहेलियां हैं." आउटडोर स्पेस के बारे में बात करते हुए तमन्ना ने बताया, "यह एक रैप-अराउंड बालकनी है."

इससे पहले, एशियन पेंट्स के साथ बातचीत में तमन्ना ने बताया था कि घर का डिजाइन ज्यादातर उनके पिता ने तैयार किया था. उन्होंने कहा, "मुझे रंग बहुत पसंद हैं. यह जगह पूरी तरह से मेरे पापा ने बनाई है. उन्होंने अलग-अलग जगहों से चीजें खरीदीं और उन्हें एक साथ सजाया."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं