विज्ञापन

37 साल पुराना मिथुन चक्रवर्ती का वो गाना जिसे सुनकर सिनेमाघर में बह गई थी आंसुओं की नदियां, आज भी है नंबर वन विदाई गीत

बॉलीवुड में आपको हर इमोशन के लिए गाने मिल जाएंगे. आज हम एक ऐसे ही गाने के बारे में बताएंगे जिसको रिलीज हुए 37 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी हर विदाई में ये गाना बजता है और लोगों की आंखू में आंसू आ जाते हैं.

37 साल पुराना मिथुन चक्रवर्ती का वो गाना जिसे सुनकर सिनेमाघर में बह गई थी आंसुओं की नदियां, आज भी है नंबर वन विदाई गीत
हर विदाई में बजता है ये गाना, 37 साल बाद भी नहीं हुआ रिप्लेस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हर इमोशन के लिए आपको गाने मिल जाएंगे. आप प्यार मे हैं तो उसके लिए अलग गाना, दिल टूटा है तो अलग, इसी तरह हर इमोशन के लिए आपको बॉलीवुड मे गानों की लंबी लिस्ट मिल जाएगी. अगर आपको अपने मन की बात किसी को बतानी है तो आप उसे गाना डेडिकेट कर सकते हैं. जिससे सामने वाला आपके इमोशन्स को समझ पाएगा. 

मां-बाप से लेकर के भाई-बहनों के रिश्तों के लेकर भी लंबे गाने आपको मिल जाएंगे. आज हम आपको एक ऐसे ही विदाई गीत के बारे में बताएंगे जो 1989 में आया था, लेकिन आज भी हर विदाई में ये गाना बजा ही दिया जाता है. जब बेटी की शादी के बाद विदाई होती है तो ये पल बहुत ही इमोशनल होता है. जिसमें आंसू खुद ब खुद निकल आते हैं. बेटी अपने पिता का घर छोड़कर अपने पति के घर जाती है. 

कौन सा है गाना जो आज भी हर विदाई में बजता है

साल 1989 में आई फिल्म 'दाता' का फेमस गाना 'बाबुल का वो घर बहना' गाना इतना फेमस हुआ कि, तब से लेकर 37 सालों बाद भी ये आपको हर विदाई के वीडियो में सुनने को मिल जाएगा. ये बहुत ही लोकप्रिय विदाई गीत बन गया. इस गाने में पद्मिनी कोल्हापुरी और मिथुन चक्रवर्ती नजर आए हैं. इस गाने के बोल असद भोपाली ने लिखे थे, जिसे कल्याणजी-आनंद ने संगीत दिया. अल्का याग्निक और किशोर कुमार ने अपनी आवाज से इसे ऐसा सजाया कि सालों बाद भी ये गाना अपनी पहचान बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: कुमार सानू की आवाज, दिव्या भारती की मासूमियत और अधूरी मोहब्बत, 34 साल बाद भी 318 मिलियन व्यूज बटोर रहा है ये गाना

37 सालों बाद भी हर विदाई में बजता है

1989 में आई फिल्म दाता का गाना 'बाबुल का ये घर बहना' को रिलीज हुए 37 साल हो गए हैं. लेकिन इस विदाई गीत ने अपनी ऐसी धाक जमाई की इतने साल बाद भी ये गाना विदाई गीतों में सबसे ज्यादा पसंद करने वाले गानों में से एक बना हुआ है. इसें एक भाई अपनी बहन को विदा करते हुए दुआएं देता है और समझाता है कि पिता का घर उसके लिए कुछ दिन का ही ठिकाना होता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Padmini Kolhapure, Vidaai Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com