विज्ञापन

581 अरब कमाई, 8 पार्ट की फिल्म के बच्चे नहीं बड़े भी हैं फैन, 25 साल बाद भारत में होगी रि रिलीज

8 पार्ट में जेके राउलिंग की किताब पर बनी इस हॉलीवुड फिल्म सीरीज ने 581 अरब की कमाई पूरी दुनिया में की थी. 

581 अरब कमाई, 8 पार्ट की फिल्म के बच्चे नहीं बड़े भी हैं फैन, 25 साल बाद भारत में होगी रि रिलीज
हैरी पॉटर के 8 पार्ट ने दुनियाभर में 500 अरब से की ज्यादा कमाई
नई दिल्ली:

बच्चा, टीनेजर हो या बुजुर्ग सभी हैरी पॉटर के फैन हैं. 25 साल पहले आई इस सीरीज के 8 पार्ट आ चुके हैं और आठों का फैन हर कोई है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैरी पॉटर के आठ पार्ट ने 581 अरब की कमाई हासिल की थी.  हैरी पॉटर बुक सीरीज की लेखिका जेके राउलिंग है. वहीं इस फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' को 2026 में 25 साल पूरे होने वाले हैं, जिसे खास बनाने के लिए IMdb के मुताबिक फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. 

25 साल बाद फिर रिलीज होगी हैरी पॉटर का पहला पार्ट

बॉम्बे टाइम्स के अनुसार, 4 नवंबर 2001 में रिलीज हुई हैरी पॉटर के पहले पार्ट को भारत में फिर से रिलीज किया जाएगा. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है. लेकिन अगर यह फिल्म भारत में दोबारा रिलीज होगी तो हैरी पॉटर फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. 

ये भी पढे़ं- रामायणम् ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल ने खुद बताई थी वजह, कहा- अभी लंबा सफर तय करना बाकी है

 581 कमा चुकी है हैरी पॉटर सीरीज

हैरी पॉटर की बात करें तो कुल आठ पार्ट्स में बनीं इस बॉलीवुड फिल्म के आज भी लोग डायहार्ड फैंस हैं. आठ पार्ट्स में पहला हैरी पॉटर और पारस पत्थर है, जो 2001 में आया था. इसमें अनाथ लड़के हैरी पॉटर की कहानी शुरु होती है और हर्माइनी ग्रेंजर और रॉन वीज़्ली से उसकी मुलाकात होती है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ग्रॉस 317.58 मिलियन डॉलर का हुआ था. हैरी पॉटर का दूसरा पार्ट, हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना, जिसने  261.99M डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन है. तीसरा पार्ट, हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी है, जिसने 249.36M डॉलर का ग्रॉस कलेक्शन किया था. 

चौथा पार्ट हैरी पॉटर और आग का प्याला है, जिसका 290.01M डॉलर ग्रॉस कलेक्शन हुआ था. पांचवा हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 292.00 मिलियन डॉलर था. छठा पार्ट, हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस है, जिसका ग्रॉस कलेक्शन 301.96 मिलियन डॉलर है. सातवां पार्ट, हैरी पॉटर और मौत के तोहफे पार्ट 1 है, जिसका ग्रॉस 295.98 मिलियन डॉलर है. आठवां पार्ट हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े पार्ट 2 है, जिसका 381.01 मिलियन डॉलर कलेक्शन है. इस फिल्म ने 8 पार्ट में कुल 581 अरब से ज्यादा की कमाई हासिल की है. 

हैरी पॉटर के बारे में 

बुक पर बनी फिल्म की कहानी हैरी पॉटर (डैनियल रैडक्लिफ), हर्माइनी ग्रेंजर (एम्मा वॉटसन) और रॉन वीज्ली (रूपर्ट ग्रिंट) की है, जो हॉगवर्ट्स नाम का एक जादू का स्कूल में मिलते हैं और उनकी जादुई जर्नी शुरू होती है. इस फिल्म के सभी पार्ट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं, जिसे आप कभी भी देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 4000 करोड़ की रामायणम् में कौन बना है शूर्पणखा का पति, जिसको रावण ने उतार दिया था मौत के घाट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com