नंदिनी रेड्डी की फिल्म 'मा इंटी बंगारम'को लेकर इन दिनों समांथा रूथ प्रभु चर्चा में हैं. उन्होंने साड़ी पहनकर जबरदस्त एक्शन सीन किया है. इस सीन को देख कर कोई कह सकता है कि यह करना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा होगा, जितना स्क्रीन पर दिखता है. हालाँकि, फ़िल्म की डायरेक्टर का कहना है कि फिल्म की शूटिंग के कुछ हिस्से के दौरान एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं और मॉर्निंग सिकनेस से जूझ रही थीं. सामंथा रूथ प्रभु ने मॉर्निंग सिकनेस के बावजूद 'मा इंटी बंगारम' के गाने की शूटिंग की.
समांथा की दोस्त हैं नंदिनी
iDream Media के YouTube चैनल पर नंदिनी से पूछा गया कि जब उन्हें समांथा की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था, क्योंकि वे उनकी करीबी दोस्त भी हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें प्रेग्नेंसी के बारे में तब पता चला जब वे फिल्म के लिए एक एनर्जेटिक गाने की शूटिंग कर रही थीं. उन्होंने कहा, "मैं बहुत खुश थी. असल में मुझे तब पता चला जब हम 'थसाडिया' गाने की शूटिंग कर रहे थे. यह शूटिंग के लगभग आखिर का समय था. उन्होंने मुझे पहले बताया कि सुबह उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी. हमें लगा कि उन्हें शायद बुखार होगा."
यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह से पहले सनी देओल ने भी बीच में छोड़ दी थी फिल्म! जानें क्या है सुनील दर्शन का मामला
बाद में उन्हें पता चला कि गाने की शूटिंग के दौरान समांथा को मॉर्निंग सिकनेस हो रही थी. नंदिनी ने कहा, "अगले दिन, मैंने उनसे पूछा कि क्या उनका बुखार कम हुआ. पहले तो उन्होंने कुछ नहीं कहा. एक मिनट बाद, उन्होंने कहा, असल में मैं प्रेग्नेंट हूं और मॉर्निंग सिकनेस से जूझ रही हूं. यह प्रेग्नेंसी का शुरुआती दौर था. उसके बाद, हमने बाकी शूटिंग के दौरान उनका ध्यान रखा. अच्छी बात यह थी कि एक्शन वाले हिस्से पहले ही शूट हो चुके थे."
संतोष नारायणन द्वारा कंपोज किए गए 'थसाडिया' गाने के बोल रहमान ने लिखे हैं और इसे चिन्मयी श्रीपदा और पुण्य सेल्वा ने गाया है. प्रकाश राज की पत्नी पोनी वर्मा ने इस गाने की कोरियोग्राफी की है, जिसमें समांथा दिल खोलकर डांस करती नजर आती हैं. 'मा इंटी बंगारम' ने रिलीज के बाद से दुनिया भर में 59 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है.
बता दें कि समांथा रूथ प्रभु और राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. समांथा और राज ने कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद 1 दिसंबर 2025 को कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में एक योगिक समारोह में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. कपल ने हाल ही में 'मां इंटी बंगारम' पर साथ काम किया, जिसे राज ने बनाया है. उन्होंने 'द फैमिली मैन सीजन 2', 'सिटाडेल: हनी बनी' और 'शुभम' में भी साथ काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं