विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2022

स्टेशन पर खड़ी इस बच्ची ने किया 90s के गाने पर ऐसा डांस की देखने वालों की छूट गई ट्रेन, फिर भी जमकर बजाईं तालियां, VIRAL

स्टेशन पर खड़ी इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बच्ची के डांस और अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.

स्टेशन पर खड़ी इस बच्ची ने किया 90s के गाने पर ऐसा डांस की देखने वालों की छूट गई ट्रेन, फिर भी जमकर बजाईं तालियां, VIRAL
स्टेशन पर खड़ी इस बच्ची ने किया 90s के गाने पर ऐसा डांस की देखने वालों की छूट गई ट्रेन
नई दिल्ली:

डांस का तो हर एक को शौक होता है. कभी कोई स्टेज पर जमकर डांस करता है तो कोई बारात में अपने पैर थिरकाने से अपने आपको रोक नहीं पाता है. वहीं कुछ शौकिया ऐसे भी हैं जो किसी समय या जगह के होने का इंतजार नहीं करते हैं. वे सिर्फ अपने शौक को पूरा करते हैं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप भी बच्ची के डांस की सराहना करते थकेंगे नहीं. जी हां, एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस बच्ची का अंदाज आपको भी फैन बना देगा. 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की एक बच्ची स्टेशन पर 90 के दशक के गाने 'पगली ओ पगली' पर डांस करती दिखाई दे रही है. बच्ची का डांस और एक्सप्रेशन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है. स्टेशन पर खड़े लोग भी बच्ची के डांस को देख उसकी सराहना करते थक नहीं रहे हैं. 

एक यूजर ने कहा वाह क्या बात है बच्ची ने तो दिल जीत लिया है. तो वहीं दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए कहा एक्सप्रेशन में तो ये माधुरी जैसी दिख रही है. तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा बच्ची काफी आगे जाएगी. बता दें की वीडियो में दिख रही बच्ची आध्याश्री है. जो कई रियलिटी शोज का हिस्सा भी रह चुकी हैं. वहीं उनके इस वीडियो  को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.  

VIDEO: NDTV से करण जौहर ने कहा, नेपोटिज्म के लिए अभी भी उठाए जाते हैं मेरे ऊपर सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhyashree Upadhyay, Aadhyashree Upadhyay Viral Dance Video, Dance Video, Little Girl Dance On Station, Railway Station Dance Video Viral, Indian Railway, स्टेशन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com